BREAKING: MP के पड़ाना गांव के पास भीषण सड़क हादसा, नाले में गिरी ईको वैन, 9 लोगों की दर्दनाक मौत; VIDEO

मध्य प्रदेश से एक बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसे ही खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के पड़ाना गांव के पास झिरी नाले में एक ईको वैन गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। गाड़ी में कुल 11 लोग सवार थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।

 
Follow :

Rajgarh, Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के राजगढ़ के पड़ाना गांव से एक दिल दहला देनी वाली सड़क हादसे की खबर आई है, जहां पड़ाना गांव के पास झिरी नाले में एक ईको वैन गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में कुल 11 लोग सवार थे। 

इस दर्दनाक हादसे के बाद SDOP सारंगपुर हरविंद सिंह ने बताया कि शुरूआत में दो लोगों को बचाया गया, लेकिन 9 लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी। अब तक 9 के 9 शव प्राप्त हो चुके हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घाटन की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

August 10, 2026

तीन बच्चे और तीन महिलाएं समेत 9 की मौत

सभी नौ शव बरामद कर लिए गए हैं, जिनमें तीन बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। वे सभी एक ही परिवार के थे और देवास के सतवास के रहने वाले थे। वे एक धार्मिक समारोह में शामिल होने के लिए सारंगपुर तहसील के कडावत गांव जा रहे थे।'

प्रत्यक्षदर्शियों के क्या बताया?

लोगों ने हमें बताया कि पुलिया पर पानी था और ड्राइवर को बार-बार चेतावनी दी गई थी कि वह गाड़ी को उससे न ले जाए। इसके बावजूद, उसने गाड़ी को पानी से निकाला, जिसके बाद वह पुलिया से गिर गई। वहां पर लगभग 9 इंच के आसपास जलभराव बना हुआ था। इस दौरान गाड़ी फिसल गई और गिर गई, जिसमें 9 लोगों की मृत्यु हो गई।

SDOP सारंगपुर हरविंद सिंह ने क्या बताया?

मध्य प्रदेश के पड़ाना गांव के पास झिरी नाले में ईको वैन गिरने से 9 लोगों की मौत पर SDOP सारंगपुर हरविंद सिंह ने कहा 'सुबह 9 बजे के आस-पास हमें सूचना मिली कि एक गाड़ी जो सतवास क्षेत्र से सारंगपुर की तरफ आ रही थी और पड़ाना गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

ड्राइवर ने जल्दबाजी में गाड़ी को पार करने का प्रयास किया और वह यहां दुर्घटनाग्रस्त होकर यहां पानी में गिर गई। शुरूआत में दो लोगों को बचाया गया लेकिन 9 लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी। अब तक 9 के 9 शव प्राप्त हो चुके हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री ने X पर एक पोस्ट में कहा, "राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर बारिश की वजह से हुए हादसे में यात्रियों की मौत की खबर बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मैंने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए हैं, जबकि लापता लोगों की तलाश जारी है।

मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और दुखी परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति दें। ओम शांति।"

August 10, 2026

ये भी पढ़ें: JPSC Protest: 'सरकार हमारी आवाज दबा रही है, 'युवा' शब्द का उल्टा 'वायु' होता है और वायु को कोई नहीं रोक सकता', छात्र नेता देवेंद्र महतो की दो टूक

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 10 August 2026 at 17:30 IST