JPSC Protest: 'सरकार हमारी आवाज दबा रही है, 'युवा' शब्द का उल्टा 'वायु' होता है और वायु को कोई नहीं रोक सकता', छात्र नेता देवेंद्र महतो की दो टूक

Jharkhand Student Protest: सुबह से ही रांची में विधानसभा घेराव के दौरान माहौल गरमाया हुआ है। इस बीच पुलिस और छात्रों की भिड़ंत हुई, जहां प्रशासन ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस बीच छात्र नेता देवेंद्र महतो ने सरकार से बातचीत खत्म करने का ऐलान किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
vidhan sabha gherao ranchi student leader devendra nath mahto statement
JPSC विवाद: "हमारी आवाज दबा रही है सरकार", छात्र नेता देवेंद्र | Image: ANI

Jharkhand Student Protest: रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन 17वें दिन में प्रवेश कर गया है, जहां आज सोमवार, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के दौरान माहौल गरमा गया है।

रांची में छात्रों का विरोध प्रदर्शन अब सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई में तब्दील होता दिखाई दे रहा है। विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच जरबदस्त टकराव देखा गया। इस बीच पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठी चार्ज से लेकर आंसू गैस के गोले तक छोड़े गए।

इस बीच प्रदर्शनकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। देवेंद्र नाथ के कहा यह एक जन-आंदोलन बन गया है। 'युवा' शब्द का उल्टा 'वायु' होता है और 'वायु' को कोई नहीं रोक सकता।"

'युवा' शब्द का उल्टा 'वायु' होता है और 'वायु' को कोई नहीं रोक सकता

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों द्वारा विधानसभा घेराव मार्च के दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा 'यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। यह एक जन-आंदोलन बन गया है। 'युवा' शब्द का उल्टा 'वायु' होता है और 'वायु' को कोई नहीं रोक सकता।"
आगे उन्होंने कहा 'अगर छात्रों की मांगें पूरी नहीं हुईं, तो मुख्यमंत्री पद खतरे में पड़ जाएगा। सरकार हिल जाएगी, यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। यह एक जन-आंदोलन बन गया है।'

Advertisement

सरकार डरी हुई है, यह कायर सरकार है-देवेंद्र नाथ महतो

विधानसभा घेराव मार्च के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने कहा 'आप इस विधानसभा मार्च में छात्रों का दर्द देख सकते हैं। मेरी 9 दिन की भूख हड़ताल के बाद भी मैं एम्बुलेंस से यहां आया हूं और स्ट्रेचर पर इस मार्च का हिस्सा बना हूं।

लेकिन, यह सरकार हमारी आवाज दबा रही है और वॉटर कैनन व आंसू गैस के गोले इस्तेमाल कर रही है। यह निंदनीय है। सरकार डरी हुई है। यह कायर सरकार है। सरकार जब-जब डरती है, तब-तब पुलिस को आगे करती है। हम आगे बढ़ते रहेंगे। सरकार के साथ हमारी 3 दौर की बातचीत हुई है, उन्हें हमारी मांगें माननी चाहिए।

Advertisement

JPSC और JSSC विवाद पर मनोज तिवारी ने क्या कहा?

झारखंड के छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है जो लोग जंतर-मंतर पर छात्रों को भड़काने के लिए सारी कोशिश की और झूठी कहानी फैलाई जबकि सरकार ने झुककर उनसे बात की क्योंकि छात्रों की बात थी आज वही झारखंड की सरकार छात्रों के लिए कटीले तार बिछा रही है।

जिस प्रकार से केंद्र सरकार ने छात्रों से बात की क्या झारखंड सरकार उस तरह से बात नहीं कर सकती? ये दोहरा मापदंड झारखंड और देश की जनता देख रही है और जनता किसी को माफ नहीं करेगी।"

विधानसभा घेराव पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने क्या कहा?

झारखंड मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने सोमवार को कहा कि सरकार विरोध करने के लोकतांत्रिक अधिकार का सम्मान करती है, लेकिन उसे परीक्षाओं को रद्द करने के संबंध में संवैधानिक ढांचे के भीतर काम करना चाहिए।

लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शनों की अनुमति है। लोग उन्हें पकड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रहा है। यहां पैलेट गन, आंसू गैस या लाठीचार्ज का कोई इस्तेमाल नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: Jharkhand Student Protest: रांची में छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान जमकर हंगामा; पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया, VIDEO

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड