अपडेटेड 22 January 2025 at 12:23 IST
MP: नहीं थम रहा अतुल सुभाष जैसा कांड! पत्नी-साली से परेशान होकर फंदे पर झूला नितिन, कलेजा चीर देगा सुसाइड नोट
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में अतुल सुभाष जैसा कांड सामने आया है। यहां एक युवक पत्नी-साली से परेशान होकर खुदकुशी कर ली।
मध्य प्रदेश के सबसे खुबसूरत शहरों में एक इंदौर से एक ऐसी घटना सामने आई है जो काफी परेशान करने वाली है। ऐसी घटनाएं भारत के कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाती है। यहां भी बेंगलुरु के अतुल सुभाष की तरह ही एक युवक ने पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर खुद को खत्म कर डाला। मरने से पहले इसने भी अपने दर्द को कागज के पन्ने में बयां करने की कोशिश की है। युवक ने सुसाइड नोट में पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए भारतीय कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। दुनिया छोड़ने से पहले उसने भारत सरकार से बड़ी अपील भी की है।
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक नितिन पडियार ने अपने ही घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी से विवाद के चलते उसने ये कदम उठाया है। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें पत्नी और ससुरालवालों के प्रताड़ना का जिक्र किया है और भारत सरकार से कुछ कानूनों को बदलने की गुहार भी लगाई है। कागज के पन्नों में लिखे एक हर एक शब्द उसके दर्द को बयां कर रहे थे।
सुसाइड नोट में पत्नी-साली पर लगाया गंभीर आरोप
नितिन पडियार ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी हर्षा शर्मा, सास सीता शर्मा और अपनी दो साली मीनाक्षी,वर्षा शर्मा को इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया है। नितिन ने लिखा है कि उसकी पत्नी से उसका तलाक भी हो चुका है जिसके बावजूद वो लगाकर उसे भरण-पोषण के नाम पर पैसों के लिए प्रताड़ित कर रही थी। इसमें उसका साथ मां और उसकी दो बहनें भी दे रही थी। सुसाइट नोट में नितिन ने सभी के नाम का भी जिक्र किया है।
मरने से पहले भारत सरकार से की ये अपील
वहीं, नितिन ने अपने सुसाइड नोट में भारत सरकार से भी निवेदन किया है की सरकार ने जो कानून बनाए हैं वह सिर्फ महिलाओं के लिए है और महिलाएं इसका दुरुपयोग कर रही है। अगर सरकार इस तरह के कानून नहीं बदलती है तो ऐसे कई परिवार उजड़ते रहेंगे। वहीं, नितिन ने युवाओं को भी एक संदेश देते हुए लिखा है कि वह शादी ना करें। अगर वह शादी करते हैं तो पहले एग्रीमेंट करें,उसके बाद शादी करें। साथ ही उसने अपनी मां और परिवार वालों से उसकी मौत पर आंसू नहीं बहाने को भी कहा है।
नितिन ने मां के लिया लिखा खास संदेश
नितिन ने सुसाइट नोट में अपनी मां से उसकी मौत पर आंसू नहीं बहाने की बात भी कही है। उसने लिखा है- मम्मी सुनो, मेरे जाने के बाद तुम रोना मत और ना किसी को रोने देना। अगर तुमलोग मेरे जाने के बाद आंसू बहाया तो मुझे मरने के बाद भी तकलीफ होगी। मम्मी मैं आऊंगा वापस तुम्हारा बेटा बनकर।
क्या था पूरा विवाद?
जानकारी के मुताबिक मृतक नितिन पडियार ने राजस्थान की रहने वाली हर्षा शर्मा से कुछ साल पहले लव मैरिज किया था। मगर शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी। इसके बाद उसकी पत्नी मायके में रह रही थी और उसने तलाक के लिए याचिका लगाई थी। परिवार वालों का आरोप है कि नितिन के ससुराल वाले केस में समझौते को लेकर 30 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। इसके चलते नितिन तनाव में था जिसके चलते उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 22 January 2025 at 12:23 IST