MP: 5 साल की बच्ची से दरिंदगी, किशोर ने पहले किया रेप फिर प्राइवेट पार्ट को दांत से काटा; मासूम जिंदगी से लड़ रही जंग

आरोपी के जाने के थोड़ी देर बाद जब बच्ची को होश आया तो वो दर्द के मारे जोर-जोर से रोने लगी। आस-पास के लोग बच्ची के रोने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे तो...

 
Follow :
मध्य प्रदेश में 5 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत | Image: Shutterstock

Minor Girl Brutally Raped in MP: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक 5 वर्षीय मासूम एक किशोर की हवस का शिकार बन गई। शराब के नशे में आरोपी ने अबोध बच्ची के साथ दरिंदगी की। इस किशोर ने इस नाबालिग के साथ हैवानियत की हदें भी पार कर दीं। इस हैवानियत की दास्तां सुन आपके पैरों तले से जमीन सरक जाएगी। आप उम्मीद भी नहीं कर सकते हैं कि इस आरोपी ने मासूम के साथ कितनी दरिंदगी की। आरोपी ने पहले बच्ची को बहला फुसलाकर एक खंडहर में बुलाया जहां उसके साथ रेप किया और हैवानियत की हदें पार कर मरा हुआ समझ कर छोड़कर चला गया।


आरोपी के जाने के थोड़ी देर बाद जब बच्ची को होश आया तो वो दर्द के मारे जोर-जोर से रोने लगी। आस-पास के लोग बच्ची के रोने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे तो अवाक रह गए। आरोपी ने बच्चे को दांतों और नाखून से बुरी तरह नोंच कर रख दिया था। बच्ची की हालत ऐसी हो गई थी कि उसके प्राइवेट पार्ट और मल द्वार के बीच का अंतर भी नहीं बचा था। आरोपी ने बच्ची के साथ हैवानियत के बाद उसकी जांघों पर पैर रखकर उसे चीरने की कोशिश भी की थी। इतना ही नहीं हैवान ने बच्ची के सर को कई बार जमीन पर पटका भी था जब पीड़ित बेहोश हो गई तो आरोपी उसे मरा समझ कर वहीं छोड़कर चला गया।


होश में आते ही चीखने लगती है बच्ची और फिर...

ये मामला 22 फरवरी का हा जहां दिनारा थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ हैवानियत हुई थी। ग्वालियर में कमला राजा अस्पताल में इलाज के लिए मासूम को भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद मासूम को जिंदा तो बचा लिया है लेकिन हालत अभी भी ठीक नहीं है। बच्ची के मलद्वार को दूसरी जगह से रास्ता बनाया गया है जिसे ठीक होने के बाद फिर अपनी जगह पर स्थापित कर दिया जाएगा। मासूम अपने साथ हुई दरिंदगी इतनी भयभीत है कि वो होश में आती है लेकिन जैसे ही उसे अपने साथ हुई दरिंदगी याद आती है वो फिर से चीखकर बेहोश हो जा रही है।


पीड़िता के आरोपियों की मांग आरोपी को हो फांसी

ग्वालियर के अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही मासूम शिवपुरी जिले के दिनारा से आयी है। 5 वर्षीय इस मासूम के साथ पड़ोस के रहने वाले किशोर ने हैवानियत की हदें पार करते हुए क्रूरता के साथ रेप किया था। इतना ही नहीं उसकी पैर पर पैर रखकर उसके शरीर को दो हिस्सों में चीरने की कोशिश भी की गई थी। जमीन पर सिर पटक-पटकर उसे मौत के घाट उतारने का असफल प्रयास किया गया। बाबजूद इसके मासूम की हालत स्थिर बनी हुई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी किशोर को अभिरक्षा में ले लिया है, लेकिन अब पीड़िता के परिजन आरोपी के मकान तोड़ने और उसे फांसी देने की मांग कर रहे हैं।


डॉक्टरों ने बेहोश कर सतर्कता से किया ऑपरेशन

ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल के एक पलंग पर लेटी हुई पांच साल की बच्ची जब रोती है, तो आसपास के मरीज और उनके परिजनों का कलेजा धक से रह जाता है। शिवपुरी के दिनारा में दरिंदगी का शिकार हुई मासूम जब जयारोग्य अस्पताल में आई तो उसका हाल देखकर डॉक्टर भी हैरान थे। बच्ची के शरीर पर कई घाव थे, लेकिन डॉक्टरों के लिए समस्या थी उसके प्रायवेट पार्ट्स, जो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थे, पूरी सतर्कता के साथ जैसे-तैसे एनेस्थीसिया की मदद से बेहोश करके डॉक्टरों ने बड़ा ऑपरेशन किया।


बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स पर लगे 28 टांके

बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स पर 28 टांके लगाए गए हैं। शरीर में अलग स्थान पर मलद्वार बनाया गया है। डॉक्टर्स मासूम पर नजर रखे हैं। मासूम के शरीर में महज इतनी हलचल है कि करवट लेते ही रोने लगती है दर्द उसे रोने पर मजबूर कर देता है। पिता का दावा है कि जब कभी मासूम को होश आता है लेकिन कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो जाती है। वहीं मासूम की हालत देखकर उसके परिवार ओर रिश्तेदार भी परेशान है। वो कहते है आरोपी नाबलिग नहीं है, बालिग है। उसे फांसी की सजा दी जाएं।


आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिवपुरी के एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि घटना 22 फरवरी की रात की है। जब शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र का है। जहां, एक नाबालिक युवक ने एक 5 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाते हुए उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। नाबालिग युवक की उम्र 16 से 17 वर्ष के बीच है। उसे पुलिस की अभिरक्षा में ले लिया है। वहीं इस मामले में स्थानीय सांसद ओर केंद्र सरकार के मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी घटना की निंदा की है। यही वजह है कि X मैसेंजर पर मैसेज करके कठोर कार्रवाई का पीड़ित परिवार को आश्वसान दिया है।

यह भी पढ़ेंः खड़ी बस में महिला से रेप की वारदात से दहली मुंबई, आरोपी का CCTV जारी

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 27 February 2025 at 15:56 IST