MP: भोपाल में IPS अधिकारी की बेटी की खुदकुशी से सनसनी, सरकारी आवास में फंदे से लटकी मिली डेड बॉडी

हबीबगंज थाना क्षेत्र के चार इमली स्थित आवासीय क्वार्टर में एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की 16 साल की नाबालिग बेटी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।

 
Follow :

भोपाल में एक वरिष्ठ IPS अधिकारी की 16 वर्षीय बेटी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सरकारी आवास में उसके कमरे में ही फंदे से लटकी हुई बॉडी मिली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के बाद परिवार सदमे में है। आईपीएस अधिकारी का बंगला चार इमली में है।

हबीबगंज थाना क्षेत्र के चार इमली स्थित आवासीय क्वार्टर में मंगलवार शाम एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की 16 साल की नाबालिग बेटी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतका परिवार के साथ सरकारी क्वार्टर में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि परिवार ने जानकारी दी कि जब बच्ची बहुत देर तक कमरे से बाहर नहीं आई है, तो हमें चिंता होने लगी। परिवार के सदस्यों ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो युवती फांसी पर लटकी हुई मिली।

कमरे में फंदे से झुलती मिली बॉडी

परिवार ने तुरंत हबीबगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतका के पिता PHQ में AIG पद पर तैनात हैं। वहीं, मां रेणुका कंचन रजिस्ट्रार गैस राहत के पद पर पोस्टेड है।

पुलिस ने फोन और लैपटॉप किया जब्‍त

पुलिस इस हाई प्रोफाइल केस की जांट में जुट गई है। हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि घटना का आधिकारिक मामला दर्ज कर लिया गया है और गहन जांच की जा रही है। पुलिस शव परीक्षण रिपोर्ट तथा परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।  छात्रा का मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्‍त कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए छात्रा के दोस्तों से भी पूछताछ संभव है। परिवार से भी यह जानने की कोशिश की जा रही है कि कि क्या वो किसी मानसिक दबाव में तो नहीं थी? पुलिस ने यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्रा पर पढ़ाई या करियर को लेकर कोई प्रेशर तो नहीं था। 

यह भी पढ़ें: ट्रक-टेम्पो क्रूजर की टक्कर में तीन की मौत,जयपुर के चौमूं में भीषण हादसा

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 27 May 2026 at 10:07 IST