मध्य प्रदेश में सरकारी बस सेवाएं फिर शुरू की जाएंगी: मुख्यमंत्री यादव

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि सरकारी बस सेवाएं फिर से शुरू की जाएंगी।

 
Follow :
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव | Image: ANI

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि दो दशक पहले बंद की गई राज्य सरकार संचालित बस सेवाएं फिर से शुरू की जाएंगी। उन्होंने विदिशा जिले के लटेरी कस्बे में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'अमीर लोग यात्रा करने के लिए अपने वाहन का उपयोग करते हैं, लेकिन गरीबों को बस सेवाओं की आवश्यकता होती है। याद कीजिए, 20 साल पहले राज्य परिवहन निगम की बसें चलती थीं। इन सेवाओं की फिर से आवश्यकता है। हम सरकारी बस सेवाएं फिर से शुरू करने जा रहे हैं।'

हालांकि, यादव ने इसके लिए कोई समयसीमा नहीं बताई।

दो दशक पहले मध्यप्रदेश में सरकारी बस सेवाएं बंद होने के बाद, मार्गों को निजी ऑपरेटर ने अपने कब्जे में ले लिया। बड़े शहरों में बस सेवाएं नगर निगमों द्वारा संचालित की जाती हैं।

ये भी पढ़ें: Karnataka: कर्नाटक में जालसाजों ने ईडी अधिकारी बन 30 लाख रुपये लूटे

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 5 January 2025 at 09:49 IST