Twisha Sharma Death Mystery: ट्वीशा शर्मा को दिया जा रहा CPR, सीढ़ियों से ले जाते दिखे पति समेत दो लोग... मौत से पहले का है सनसनीखेज CCTV?

भोपाल में पूर्व मिस पुणे ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में ट्विशा को छत पर जाते, फिर पति समर्थ सिंह व अन्य द्वारा सीढ़ियों से नीचे लाते और सीपीआर देते दिखाया गया। शादी के 5 महीने बाद हुई इस घटना में दहेज प्रताड़ना के आरोप लगे हैं। पुलिस ने पति और सास के खिलाफ FIR दर्ज की कर SIT गठित कर दी है।

Follow :  
×

Share


Twisha Sharma Death Case: भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में पूर्व मिस पुणे ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार नई मोड़ ले रहा है। आरोपी पति की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी गई है। फरार पति समर्थ पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है और पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

हर कोई ट्विशा की मौत के पीछे की खौफनाक सच्चाई जानना चाहता है, आखिर उस रात क्या हुआ था? ये खुदकुशी है या फिर कोई गहरी साजिश? सबके दिमाग में बस यही सवाल है। 12 मई 2026 की रात को अपनी सास (रिटायर्ड जज) के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था, लेकिन अब सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

CCTV में क्या दिख रहा है?

2 CCTV फुटेज सामने आए हैं। पहला वीडियो 10 मई की सुबह 7 बजकर 20 मिनट का है। जिसमें ट्वीशा शर्मा को छत की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। दूसरा वीडियो सुबह 8 बजकर 17 मिनट का है। जिसमें उनका पति समर्थ सिंह और दो अन्य व्यक्ति उन्हें सीढ़ियों से नीचे लाते हुए नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी में सीढ़ियों पर ट्विशा को CPR देते हुए भी दिखाया गया है।

ये फुटेज परिवार की दलीलों को मजबूती दे रहे हैं, जो मौत को संदिग्ध बता रहे हैं। मायके वाले पक्ष का आरोप है कि यह साधारण आत्महत्या नहीं बल्कि दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना से जुड़ी घटना हो सकती है।

मामला क्या है?

ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थीं और दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से शादी हुई थी। शादी के महज पांच महीने बाद यह घटना हुई। ट्विशा के परिवार का कहना है कि उन्हें शादी के बाद मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। लीक हुई चैट्स में ट्विशा ने अपनी सहेली और मां को “मैं फंस गई हूं”, “मेरा जीवन नर्क हो गया है” जैसी बातें लिखी थीं।

पुलिस ने पति समर्थ सिंह और रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की है। SIT जांच कर रही है और पति फरार है।

नहीं हुआ अंतिम संस्कार

भोपाल एम्स की मर्चुरी में पिछले 7 दिनों से ट्विशा का शव रखा है। जो अब गलने लगा है। परिवार मांग कर रहा है कि दूसरी बार पोस्टमॉर्टम की जाए। सभी सीसीटीवी, मोबाइल और डिजिटल सबूत सील करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि जब तक कोर्ट का आदेश नहीं आता, दोबारा पोस्टमार्टम नहीं हो सकता।

ये भी पढ़ें: Iran US War: डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया अमेरिकी झंडे वाला खाड़ी का मैप, ईरान को दे रहे धमकी? क्या हैं इसके मायने

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 18 May 2026 at 19:41 IST