अपडेटेड 2 August 2024 at 09:55 IST
Kedarnath Landslide में फंसे MP के 51 तीर्थयात्रियों को किया गया एयरलिफ्ट: CM मोहन यादव
CM मोहन यादव ने बताया कि उत्तराखंड के अधिकारियों की मदद से राज्य के 51 लोगों को केदारनाथ मंदिर से हवाई मार्ग से निकालकर रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के अधिकारियों की मदद से राज्य के 51 लोगों को केदारनाथ मंदिर से हवाई मार्ग से निकालकर रुद्रप्रयाग पहुंचाया।
यादव ने बताया कि केदारनाथ में दस और लोग फंसे हुए हैं, लेकिन उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। उन्होंने एक बयान में बताया कि शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे से कुल 61 लोग बस और अन्य चार पहिया वाहनों से उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर गए थे, लेकिन भूस्खलन के चलते वे केदारनाथ में फंस गए।
यादव ने कहा, “जैसे ही हमें उनके बारे में जानकारी मिली, हमने तुरंत उत्तराखंड सरकार से संपर्क किया और फंसे हुए कुल 61 लोगों में से 51 को हेलीकॉप्टर के जरिए रुद्रप्रयाग पहुंचाया।”
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 2 August 2024 at 09:55 IST