Ujjain: भेड़ चराने के लिए राजस्‍थान से आया था परिवार, खेलते-खेलते मां के सामने 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम; रेस्‍क्‍यू जारी

उज्जैन के झालरियां गांव में 3 साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया है। बच्चा करीब 70 फीट गहराई में नीचे फंस गया है। वहीं SDRF समेत रेस्क्यू टीम भी मौके पर मौजूद है। मां ने बच्चे को बोरवेल में गिरते देखा... जानें कैसे बच्चा हासदे का शिकार हुआ, पढे़ं पूरी खबर।

Follow :  
×

Share


उज्जैन के झालरियां गांव में एक 3 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया है। | Image: X

Ujjain child trapped borewell: उज्जैन के झालरियां गांव में एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। जहां 2 साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया है। बच्चा करीब 70 फीट गहराई में नीचे फंस गया है। वहीं सूचना मिलते ही SDRF समेत रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई है। टीम उससे संपर्क बनाने की कोशिश कर रही है। राहत-बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। फिलहाल बोरवेल में कैमरा डाला गया है, जिससे बच्चे की निगरानी की जा रही है। वहीं, स्थानीय ग्रामीण लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में साथ दे रहे हैं। सभी दुआ कर रहे हैं कि बच्चे की जान बच सके। 

मां के सामने बोरवेल में गिरा बच्चा

बड़नगर के पास झालरिया गांव में गुरुवार रात करीब 8 बजे बच्चा इस हादसे का शिकार हुआ। 3 साल का मासूम बच्चा खेलते-खेलते खुले बोरवेल में गिर गया।  उज्जैन कलेक्टर के मुताबिक, बच्चे का नाम भागीरथ ( उम्र 3) है। पिता का नाम प्रवीण देवासी है। परिवार राजस्थान के गुड़ानला गांव का रहने वाला है। पिछले तीन दिन से परिवार भेड़ चराने के लिए इस इलाके में रुका हुआ था।

मां दौड़ी… लेकिन बच्चा गहराई में समा चुका था

परिवार के सभी लोग रोज की तरह अपने-अपने काम में लगे थे, तभी पलदूना रोड पर खेल रहा बच्चा अचानक खुले बोरवेल में गिर गया। बच्चे की मां ने उसे गिरते हुए देख लिया। वह दौड़कर बचाने गईं, लेकिन तब तक बच्चा गहराई में समा चुका था।

बच्चे की सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे लोग

उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी घटनास्थल भी मौजूद हैं। एसडीएम धीरेन्द्र पाराशर, एसडीओपी एम.एस. परमार और बड़नगर पुलिस की पूरी टीम पहले से ही मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य संभाल रही है। फिलहाल बच्चे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। रेस्क्यू टीम हर संभव कोशिश कर रही है ताकि बच्चे को बचाया जा सके। स्थानीय लोग भी पानी और बाकी जरूरी सामान मुहैया करा रहे हैं। पूरी घटना पर प्रशासन की नजर है। हर कोई बच्चे की सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं: Assembly Elections 2026: असम में 84% के पार तो केरल में 75 फीसदी वोटिंग

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 9 April 2026 at 23:41 IST