Ujjain: टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाने पर इंदौर में बवाल, आपस में भिड़े दो पक्ष, पटाखे फोड़ने पर हुआ विवाद; 10 घायल

Ujjain: टीम इंडिया की जीत पर पूरा देश देर रात ही जश्न में डूब गया। इंदौर में भी लोगों ने भारतीय टीम की जीत को सेलिब्रेट किया। इस बीच यहां पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया।

Follow :  
×

Share


Ujjain news: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया की जीत पर जहां पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है। इस बीच मध्य प्रदेश के उज्जैन में विवाद हो गया। इसकी शुरुआत भारतीय टीम की जीत पर पटाखे फोड़ने से हुई थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए हैं। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें महिलाओं सहित दोनों पक्षों के 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

पटाखे फोड़ने पर हुआ विवाद

घटना रविवार (8 मार्च) रात जीरो पॉइंट ब्रिज के पास राज रॉयल कॉलोनी की है। यहां टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत का जश्न सांप्रदायिक तनाव में बदल गया। टीम की जीत का जश्न मनाते हुए एक पक्ष के लोग घर के बाहर पटाखे फोड़ने लगे। आतिशबाजी पर दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिस पर विवाद हो गया।

दोनों पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने बड़े विवाद का रूप ले लिया। दूसरे पक्ष ने इस दौरान हमला कर दिया। इसके बाद वहां धारदार हथियार और लाठी-डंडे तक चले। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र के अन्य लोग और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने तत्काल मामला शांत कराया और घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

टीम इंडिया ने रचा इतिहास

बात वर्ल्ड कप के फाइनल मैच की करें तो भारत ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने के लिए उतरी टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 255 रन बनाए। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। यह पहला मौका है जब मेजबान टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता है। साथ ही भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया।

यह भी पढे़ं: दादा की हां, मां की ना... अब वर्ल्ड कप जीतने के बाद मैदान पर मिस्ट्री गर्ल संग रोमांटिक हुए ईशान किशन, जल्द करेंगे शादी?

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 9 March 2026 at 11:00 IST