'वो कोई शरीफ थे, जिनका एनकाउंटर हुआ, समाज के लिए...', सपा सांसद अवधेश प्रसाद पर फूटा अंकित बालियान की पत्नी का गुस्सा, कहा- CM योगी का शुक्रगुजार...
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस के 2 मुख्य शूटर्स को शामली में पुलिस और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया। एनकाउंटर के बाद अंकित बालियान की पत्नी स्वाति की प्रतिक्रिया आई है।
- भारत
- 3 min read
सोमवार, 31 अगस्त को सुबह-सुबह हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस के 2 मुख्य शूटर्स को शामली में पुलिस और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया। मृतक बदमाशों के नाम सुमित पुत्र धर्मपाल और मोहित निवासी राझडा सोनीपत हरियाणा के निवासी थे।
अंकित बालियान मर्डर केस के 2 मुख्य शूटर्स के एनकाउंटर के बाद उनकी पत्नी स्वाति की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा ऐसे एंटी-सोशल एलिमेंट्स सिर्फ हमारे परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे स्टेट के लिए खतरा हैं। इस दौरान स्वाती ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद द्वारा उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर उनका जमकर गुस्सा फूटा है।
ऐसे एंटी-सोशल एलिमेंट्स पूरे राज्य के लिए खतरा
हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान मर्डर केस में दो मेन शूटर्स के एनकाउंटर पर उनकी पत्नी स्वाति कहती हैं, ऐसे गिरोह को ही नष्ट कर देना चाहिए, क्योंकि हमारा तो घर बर्बाद हो गया है, लेकिन किसी और का घर ऐसा न हो। ऐसे एंटी-सोशल एलिमेंट्स सिर्फ हमारे परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे स्टेट के लिए खतरा हैं।
आगे उन्होंने कहा 'हमें चीफ मिनिस्टर योगी से बहुत उम्मीदें हैं। सिर्फ वही इस गैंग को खत्म कर सकते हैं। मैं CM योगी की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने अंकित के केस को इतनी सीरियसली लिया। अब जब आपने यह शुरू किया है, तो प्लीज इसे आखिर तक देखें।'
अवधेश प्रसाद पर अंकित की पत्नी का फूटा गुस्सा
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के विवादित बयान पर अंकित बालियान की पत्नी स्वाती ने कहा 'अगर उनके परिवार के किसी बच्चे को इस तरह गोली लगती, तो क्या वह यही सवाल उठाते? क्या वह चुप रहते? क्या वह एनकाउंटर पर सवाल उठाते, या वह दोषियों को पकड़ने के लिए पूरी स्टेट पुलिस फोर्स को लगा देते?
आगे उन्होंने कहा 'अगर किसी पॉलिटिशियन के बच्चे के साथ कुछ होता है, तो यह मायने रखता है। लेकिन क्या एक आम आदमी का बच्चा बच्चा नहीं होता? एनकाउंटर में जो लोग मारे गए, क्या वे सच में अच्छे नागरिक थे? उन्होंने समाज और हमारे परिवार दोनों के लिए बहुत बड़ा खतरा पैदा कर दिया था।'
उच्चस्तरीय जांच हो-SP सांसद अवधेश प्रसाद
इससे पहले अंकित बालियान मर्डर केस के शूटर्स के एनकाउंट पर अवधेश प्रसाद ने मुठभेड़ की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा था कि किन स्थितियों में ये एनकाउंटर हुआ है, ये जांच का विषय है। इसकी उच्चस्तरीय जांच की जाए।
अंकित बालियान मर्डर केस के 2 शूटर्स ढेर
अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी STF ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को सुबह-सुबह शामली में पुलिस के साथ हुई भुठभेड़ में अंकित बालियान की हत्या में शामिल दो शूटर्स ढेर हो गया। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। मृतक बदमाशों के नाम सुमित पुत्र धर्मपाल और मोहित निवासी राझडा सोनीपत हरियाणा के निवासी थे।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 31 August 2026 at 17:58 IST