Madhya Pradesh: भोपाल में रसायन फैक्टरी में आग, कोई हताहत नहीं
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को रसायन फैक्टरी में आग लगने से बड़ी मात्रा में ज्वलनशील तरल पदार्थ नष्ट हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
- भारत
- 1 min read
Madhya Pradesh: भोपाल में रसायन फैक्टरी में आग, कोई हताहत नहीं | Image:
Pixabay
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को रसायन फैक्टरी में आग लगने से बड़ी मात्रा में ज्वलनशील तरल पदार्थ नष्ट हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भोपाल नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी सौरभ पटेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में दोपहर करीब डेढ़ बजे लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ। पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
उन्होंने बताया कि..
उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग को एक दर्जन दमकल गाड़ियों और पानी के टैंकरों की मदद से बुझाया गया। पटेल ने बताया, 'दो मंजिला इमारत में बोतलों में रखे पेंट थिनर जैसे सभी तरल पदार्थ आग में नष्ट हो गए।'
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 1 March 2025 at 23:12 IST