अपडेटेड 29 January 2025 at 11:31 IST

मध्य प्रदेश के CM ने ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के चेयरमैन के साथ की मुलाकात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को दक्षिण एशिया समिति (कीदानरेन) के प्रमुख एवं ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के चेयरमैन युजी फुकासावा के साथ व्यापक चर्चा की।

Follow :  
×

Share


मध्य प्रदेश के CM ने ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के चेयरमैन के साथ की मुलाकात | Image: Facebook

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को दक्षिण एशिया समिति (कीदानरेन) के प्रमुख एवं ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के चेयरमैन युजी फुकासावा के साथ व्यापक चर्चा की। दोनों ने जापान और भारत के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के अवसरों की पहचान करने और विश्व प्रसिद्ध जापानी रेलवे प्रौद्योगिकी पर चर्चा की।

फुकासावा ने मध्य प्रदेश का दौरा करने और राज्य के साथ सहयोग के अवसरों की खोज करने में गहरी रुचि व्यक्त की, जो अग्रणी वैश्विक कंपनियों के लिए एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में खुद को बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रहा है। यादव अभी जापान की चार दिवसीय यात्रा पर हैं और निवेशकों को राज्य की अपार संभावनाओं से अवगत कराने के लिए बैठकें कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ जापान के इंपीरियल होटल में कीदानरेन की दक्षिण एशिया समिति के प्रमुख एवं ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के चेयरमैन युजी फुकासावा के साथ बैठक के दौरान मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर विस्तृत चर्चा हुई।’’ बैठक के दौरान फुकासावा ने मध्य प्रदेश की यात्रा करने तथा पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के अवसरों पर विचार करने में रुचि दिखाई।

यादव ने कहा…

यादव ने कहा, ‘‘ बैठक में जापान की विश्व प्रसिद्ध रेलवे प्रौद्योगिकी और इसके संभावित अनुप्रयोगों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ।’’ इससे पहले यादव ने जापान यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को एएंडडी मेडिकल के निदेशक दाइकी अराई के साथ विस्तृत चर्चा की। कंपनी राज्य में एक विनिर्माण सुविधा स्थापित करने की इच्छुक है, संभवतः यह इसी वर्ष किया जाएगा।

यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अलग से दी जानकारी में बताया, ‘‘ हमने चिकित्सकीय उपकरण विनिर्माताओं को उज्जैन के 75 एकड़ के मेडिकल उपकरणों एवं फार्मास्युटिकल पार्क के बारे में बताया। साथ ही, बड़ी इकाइयों की स्थापना में हमारी राज्य सरकार द्वारा दी गई छूट के बारे में भी जानकारी दी कि हम मध्य प्रदेश में ऐसी विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने की इच्छुक कंपनियों के लिए अत्यधिक रियायती दरों पर बेहतरीन भूमि प्रदान करते हैं।’’

इससे पहले दिन में उन्होंने जापान के संसदीय उप-विदेश मंत्री हिसाशी मात्सुमोतो के साथ भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने और राज्य स्तर पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। यह बैठक विदेश मंत्रालय में हुई।

यादव की जापान यात्रा पिछले वर्ष शुरू किए गए ‘मध्य प्रदेश में निवेश’ अभियान का हिस्सा है। यह अभियान 24 और 25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाले ‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश’ - वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2025 में सम्पन्न होगा।

ये भी पढ़ें - Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं? जानें

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 29 January 2025 at 11:31 IST