अपडेटेड 17 November 2025 at 13:01 IST
'ऑपरेशन के लिए दवाई कम नहीं पड़नी चाहिए', दिल्ली ब्लास्ट से पहले शाहीन के फोन पर मैडम X ने भेजा था ये मैसेज; मैडम Z से भी मिले थे निर्देश
दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को मिला बड़ा इनपुट मिला है। शाहीन उर्फ मैडम सर्जन के वाट्सएप मैसेज से पता लगा है कि मैडम सर्जन को दो नंबरों से निर्देश वाले मैसेज आते थे।
दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को मिला बड़ा इनपुट मिला है। शाहीन उर्फ मैडम सर्जन के वाट्सएप मैसेज से पता लगा है कि मैडम सर्जन को दो नंबरों से निर्देश वाले मैसेज आते थे।
सूत्रों के हवाले से पता लगा है कि मैडम सर्जन ने उनसे बात करने के लिए उनके नंबर मैडम x और मैडम z के नाम से फोन लिस्ट में सेव किया था। इन दोनों ही नंबर में फोटो नहीं लगी है। जांच एजेंसी पता लगाने में जुटी है कि मैडम सर्जन के ये दो दोस्त कौन हैं?
भारत या पाकिस्तान, कहां के हैं दोनों?
जांच एजेंसी ये पता लगाने में जुटी हुई है कि ये उसके भारत के साथी हैं या पाकिस्तान के। मैडम x की तरफ से मैडम सर्जन को जुलाई के महीने में एक वाट्सएप भेजा गया, जिसमें मैडम z को जल्द ही सभी लोगों से मिलवाने की बात कही गई थी। एक मैसेज में शाहीन यानी मैडम सर्जन ने ये कहा है कि मैडम x आपने जो मेडिसिन मंगवाई थी वो इस हफ्ते पहुंच जाएगी, जिसपर मैडम x ने लिखा था कि ऑपरेशन के लिए दवाई कम नहीं पड़नी चाहिए। सूत्रों के अनुसार मेडिसिन शब्द का इस्तेमाल विस्फोटक के लिए किया गया था और
ऑपेरशन का इस्तेमाल आतंकी हमले के लिए कोडवर्ड में किया गया था।
मैडम Z से भी मिले थे निर्देश
इसी तरह से एक मैसेज मैडम z की तरफ से किया गया था, जिसमें कहा गया था कि मैडम सर्जन आप हमदर्द ऑपेरशन पर ज्यादा ध्यान दीजिए। ऑपेरशन हमदर्द महिला आतंकियों की फौज के लिए भर्ती के लिए प्रयोग हुआ था। मैडम x और मैडम z कौन महिलाएं हैं, इसके बारे में जांच एजेंसियां पता करने में जुटी हुई है।
आमिर को 10 दिन की कस्टडी
इस बीच दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए एक घातक कार बम विस्फोट के एक हफ्ते से भी ज्यादा समय बाद जांच टीमों ने विस्फोट के आत्मघाती हमलावर के एक प्रमुख सहयोगी को गिरफ्तार करके एक और बड़ी सफलता हासिल की है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार को कश्मीर के रहने वाले आमिर राशिद अली नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। इसके बाद आज उसे NIA पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आमिर को 10 दिन की कस्टडी में भेज दिया है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 17 November 2025 at 13:01 IST