डबल मर्डर से दहला राजधानी लखनऊ, गोमती नगर में दिनदहाड़े बैंक के बाहर मैनेजर पत्नी और बहन की हत्या कर आरोपी ने खुद को मारी गोली
Lucknow Gomti Nagar: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली खबर आई है, जहां एक व्यक्ति ने दिनदहाड़े बैंक के बाहर मैनेजर पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली।
- भारत
- 2 min read
Lucknow Gomti Nagar: गुरुवार, 20 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है, जहां एक शख्स ने दिनदहाड़े बैंक के बाहर मैनेजर पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली। इस डबल मर्डर से राजधानी लखनऊ दहल उठा है।
मिली जानकारी के अनुसार गोमती नगर में रहन वाली दिव्या मिश्रा आइसीआइसीआइ बैंक मैनेजर पद पर थी, जिसकी हत्या पति ने कर दी। बैंक के कर्मचारियों के मुताबिक हत्या करने वाला महिला का पति था और टेंपो से यहां पर पहुंचा था। पत्नी दिव्या मिश्रा से बाहर बातचीत कर रहा था और अचानक से पिस्टल निकाल कर दो गोली मारी दी। वहीं, बताया गया कि पत्नी की हत्या करने के बाद बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।
लखनऊ में डबल मर्डर और सुसाइड
मिली जानकारी के अनुसार शख्स सबसे पहले टेंपो से पत्नी की ऑफिस आइसीआइसीआइ बैंक पहुंचा, उसके बाद बैंक के बाहर पति-पत्नी ने कुछ देर बातचीत की। इसके बाद किसी बात को लेकर पति ने अचानक से पिस्टल निकालकर पत्नी को दो गोली मारी और उसके बाद ऑटो में बैठकर फरार हो गया। इसके बाद खबर आई कि पत्नी को मरने के बाद शख्स ने बहन को भी गोली मारकर हत्या कर दी। दूसरी महिला की शिनाख्त सीमा वाजपेयी के रूप में हुई है। बाद में शख्स ने खुद को गोली मार ली।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने मौके से जुड़े साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया है और हत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस ने कहा मामले की जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।
इलाके में मच हड़कंप
इस घटना के बाद गोमती नगर में हड़कंप मच गया। वहीं, आइसीआइसीआइ बैंक के बाहर लोगों की भीड़ इकट्टा हो गई, जिन्हें बाद में पुलिस ने हटाया। फिलहाल, इस हत्याकांड के बाद गोमतीनगर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 20 August 2026 at 14:41 IST