Sajjan Kumar: कांग्रेस के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार का निधन, 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में काट रहे थे उम्र कैद की सजा

Sajjan Kumar: सिख दंगा मामले के आरोपी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का आज गुरुवार, 20 अगस्त को 80 साल के उम्र में निधन हो गया है। वो लंबे समय से जेल में सजा काट रहे थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sajjan Kumar 1984 Anti Sikh Riots accused
पूर्व कांग्रेस सांसद और 1984 दंगा मामले के दोषी सज्जन कुमार का निधन | Image: ANI

Sajjan Kumar: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व नेता और लोकसभा सांसद सज्जन कुमार का आज, गुरुवार, 20 अगस्त को 80 साल के उम्र में निधन हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने अस्पताल के हवाले से बताया कि उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। बता दें कि सज्जन कुमार 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपी थे, जो लंबे समय से जेल की सजा काट रहे थे।

1984 सिख विरोधी दंगा मामले में काट रहे थे उम्र कैद की सजा

गौरतलब है कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में सज्जन कुमार की मुख्य भूमिका और संलिप्तता के लिए दोषी ठहराया गया था, जिसके बाद लंबे समय से जेल में उम्र कैद सजा काट रहे थे। बता दें कि 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सिख विरोधी दंगे भड़क उठे थे। इन दंगों में भीड़ को उकसाने और हत्याओं की साजिश रचने का आरोप सज्जन कुमार पर था।

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड