Pune Cylinder Blast: पुणे में बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद अफरा-तफरी, 1 की मौत; कुछ लोगों ने कूदकर बचाई जान

पुणे के खंडवे नगर की एक रिहायशी इमारत में LPG सिलेंडर लीक होने से जबरदस्त धमाका हुआ और आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य बुरी तरह झुलस गए। जिसमें एक की मौत हो गई।

 
Follow :

महाराष्ट्र के पुणे जिले के खंडवे में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई। हादसे के समय घर में तीन लोग मौजूद थे। विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

खंडवे नगर की एक रिहायशी इमारत में LPG सिलेंडर लीक होने से जबरदस्त धमाका हुआ और आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य बुरी तरह झुलस गए। इलाज के दौरान उनमें से एक की मौत हो गई। गैस में धमाका होने के बाद आग में घर आग गई जो तेजी से हर तरफ फैल गई।

सिलेंडर ब्लास्ट के बाद घर में लगी आग

पुणे फायर ब्रिगेड के अनुसार, सुबह करीब 9:15 बजे खंडवे नगर की एक घर में आग लगने और सिलेंडर फटने की आशंका की सूचना मिली। खराड़ी, धनोरी और येरवडा फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। फायर अधिकारियों के मुताबिक, आग में इमारत की ग्राउंड फ्लोर और पहली मंज़िल जलकर खाक हो गई।

1 की मौत, दो लोगों की हालत गंभीर

'फॉर्च्यून सिटी' नाम की ग्राउंड-प्लस-वन रिहायशी इमारत की पहली मंजिल पर आग लगी थी। फायरकर्मियों ने आग को बुझाने के साथ-साथ घर अंदर फंसे लोगों को भी बाहर निकाला। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पांडुरंग गीते (35) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल लोगों के नाम विष्णु गीते (82) और वृंदावनी गीते (60) हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर है कि एक बच्ची ने पहली मंजिल से कूदकर अपनी जान बचाई।

नया सिलेंडर लगाने के दौरान हुआ हादसा

शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह घटना तब हुई जब पुराना सिलेंडर खाली होने के बाद नया LPG सिलेंडर लगाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि सिलेंडर बदलते समय गैस लीक हुई, जिससे LPG जमा हो गई और उसके बाद धमाका हुआ और आग लग गई। आग से घर को भारी नुकसान पहुंचा है। फर्नीचर, टेलीविजन सेट और बिजली की वायरिंग पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

यह भी पढ़ें: Delhi Hotel Fire: होटल मालिक लवकेश 15 दिन तक खा चुका तिहाड़ जेल की हवा

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 5 June 2026 at 14:24 IST