अपडेटेड 22 March 2026 at 12:53 IST

Iran-Israel War: खुशखबरी, देश में नहीं होगी घरेलू गैस की किल्लत! होर्मुज स्‍ट्रेट बंद होने के बाद अब इस देश से LPG लेकर भारत पहुंचा कार्गो जहाज

भारत को बड़ी कूटनीति कामयाबी मिली है। होर्मुज क्राइसिस के बीच भारत के लोगों के लिए खुशखबरी है। आने वाले दिनों में देश में LPG सिलेंडर की किल्लत नहीं होने वाली है।

Follow :  
×

Share


LPG लेकर भारत पहुंचा कार्गो जहाज | Image: ANI

पश्चिम एशिया में ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच भारत को बड़ी कूटनीति कामयाबी मिली है। केंद्र सरकार ने देश में घरेलू रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने के बाद अब अमेरिका के टेक्सास से LPG लेकर चला कार्गो जहाज आज, रविवार को सही सलाभत भारत पहुंच चुका है।

होर्मुज क्राइसिस के बीच भारत के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आने वाले दिनों में देश में LPG सिलेंडर की किल्लत नहीं होने वाली है। केंद्र सरकार मिडिल ईस्ट से एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण वैकल्पिक स्रोतों से आयात बढ़ा रही है और इसमें सफलता भी मिली है। अमेरिका से लोडेड एलपीजी टैंकर पाइक्सिस पायनियर रविवार सुबह कर्नाटक के न्यू मंगलुरु बंदरगाह पर पहुंच गया।

अमेरिका से LPG लेकर भारत पहुंचा कार्गो शिप

यह जहाज अमेरिका के टेक्सास के पोर्ट ऑफ नीदरलैंड से रवाना हुआ था और यहां करीब 16,714 टन एलपीजी उतारने वाला है, जो मुख्य रूप से एजिस लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के लिए है। जहाज का कुल ग्रॉस टनेज 47,236 टन है। कार्गो शिप पाइक्सिस पायनियर बंदरगाह के बर्थ नंबर 13 पर रविवार की सुबह पहुंचा है।

शिपिंग मंत्रालय ने जारी किया सर्कुलर

शुक्रवार को शिपिंग मंत्रालय ने बताया कि न्यू मैंगलोर पोर्ट ने 14 मार्च से 31 मार्च तक कच्चे तेल और LPG से जुड़े कार्गो शुल्क माफ कर दिए हैं। इस संबंध में एक सर्कुलर भी जारी किया गया है। इस बीच, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि LPG सिलेंडरों की घबराहट में की जाने वाली बुकिंग में काफी कमी आई है, गुरुवार को केवल 55 लाख बुकिंग दर्ज की गईं।

नहीं होगी घरेलू गैस की किल्लत

प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने LPG संकट में आए सुधार पर कहा है कि, "अब देश में घबराहट जैसा कोई माहौल नहीं है। पूरे देश में LPG आपूर्ति की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, कोई भी आउटलेट खाली नहीं हुआ है तो लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए केंद्र लगातार प्रयासरत है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से आने वाले ऐसे शिपमेंट्स आपूर्ति श्रृंखला को स्थिर रखने में सहायक साबित हो रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका से एलपीजी आयात बढ़ने से मिडिल ईस्ट संकट के असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: होर्मुज संकट पर एकजुट हुए 22 देश, ईरान से की ये अपील
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 22 March 2026 at 12:53 IST