Bread Prices Rise: सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल के बाद अब ब्रेड और पाव पर पड़ी मंहगाई की मार... अब मुंबई में बड़ा पाव का रेट बढ़ना तय

मुंबई में ब्रेड की कीमतों में 5 रुपये प्रति लोफ बढ़ोतरी हो गई है। कई ब्रांड्स ने अपने दाम बढ़ाए हैं। प्लास्टिक पैकेजिंग, दूध, ईंधन और गैस की महंगाई इसके पीछे की मुख्य वजह है।

Follow :  
×

Share


मुंबई में बड़ा पाव का रेट बढ़ना तय | Image: freepik

Mumbai Bread Prices Rise: मुंबई के आम आदमी के लिए सुबह का नाश्ता और स्ट्रीट फूड अब महंगा होने वाला है। 14 मई को दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद, अब ब्रेड और पाव की कीमतों में प्रति पैकेट 5 रुपये की वृद्धि हुई है। इससे वड़ा पाव, भाजी पाव, मिसल पाव और सैंडविच जैसे लोकप्रिय स्नैक्स की कीमतें बढ़ने की उम्मीद है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि मुंबई के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड वड़ा पाव, मिसल पाव और भाजी पाव अब महंगे होने वाले हैं। जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है।

ब्रेड की नई कीमतें

बड़े ब्रांड्स ने अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा दिए हैं। बेकरियों ने अलग-अलग प्रकार की ब्रेड की कीमतें बढ़ा दी हैं।

  • सैंडविच ब्रेड: 40 रुपये से बढ़कर 45 रुपये  
  • व्हाइट ब्रेड: 20 रुपये से बढ़कर 22 रुपये  
  • ब्राउन ब्रेड: 45 रुपये से बढ़कर 50 रुपये  
  • होल व्हीट ब्रेड: 55 रुपये से बढ़कर 60 रुपये  
  • मल्टीग्रेन ब्रेड: 60 रुपये से बढ़कर 65 रुपये  
  • सिंगल पाव की कीमतों में भी इजाफा किया गया है।

क्यों बढ़ीं कीमतें?

बेकरी संचालकों के अनुसार, उत्पादन लागत में काफी वृद्धि हुई है। प्लास्टिक पैकेजिंग, परिवहन खर्च, आयातित कच्चे माल और रुपये के कमजोर होने से खर्च बढ़ गया है। इससे पहले दूध की कीमतों में भी 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है।

इसके अलावा, मई की शुरुआत में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई और पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी बढ़ी हैं। इन सभी फैक्टर्स ने बेकरियों की लागत को प्रभावित किया, जिसकी भरपाई अब उपभोक्ताओं से की जा रही है।

वड़ा पाव पर कितना असर?

मुंबई में एक प्लेट वड़ा पाव या अन्य पाव-आधारित स्नैक्स की कीमत पहले 15 से 25 रुपये के बीच थी। अब यह औसतन 2 से 5 रुपये बढ़कर 18 से 30 रुपये तक हो सकती है। मुंबईकरों के लिए वड़ा पाव सिर्फ खाना नहीं, बल्कि एक कल्चर और सस्ता नाश्ता है। लाखों कामकाजी लोग रोजाना इसका सहारा लेते हैं।

महंगाई का चौतरफा हमला

लगातार बढ़ती महंगाई से मुंबई के आम नागरिक पहले से ही परेशान हैं। दूध, ईंधन, गैस सिलेंडर के बाद अब रोजमर्रा के नाश्ते भी महंगे हो गए हैं। कई ग्राहक इस बढ़ोतरी से नाराज हैं और उम्मीद जताते हैं कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो।

ये भी पढ़ें: Lauki Ki Kadhi Recipe: गर्मी में पेट को ठंडा रखेगी दही और लौकी की कढ़ी, बच्चे भी हो जाएंगे फैन; नोट करें मिनटों वाली रेसिपी

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 19 May 2026 at 16:28 IST