
Lauki Ki Kadhi Recipe: गर्मी में पेट को ठंडा रखेगी दही और लौकी की कढ़ी, बच्चे भी हो जाएंगे फैन; नोट करें मिनटों वाली रेसिपी
Dahi Aur Lauki Ki Kadhi Recipe: गर्मी के मौसम में हल्का, स्वादिष्ट और पेट को ठंडक देने वाला खाना हर किसी की पहली पसंद होता है। ऐसे में दही और लौकी से बनी कढ़ी एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह खाने में जितनी टेस्टी लगती है, उतनी ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। लौकी शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है और दही पाचन को बेहतर बनाता है। यह रेसिपी बहुत कम समय में तैयार हो जाती है और बच्चे भी इसे चाव से खाते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
अगर आप भी रोज-रोज की सब्जियों से बोर हो चुके हैं, तो इस बार घर पर ट्राई करें लौकी की स्वादिष्ट कढ़ी।
लौकी की कढ़ी बनाने के लिए सामग्री: 1 कप लौकी,1 कप दही, 2 बड़े चम्मच बेसन, 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक, 3 कप पानी
Image: FreepikAdvertisement
तड़के के लिए: 1 बड़ा चम्मच घी, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1/4 छोटा चम्मच मेथी दाना, 2 सूखी लाल मिर्च, चुटकीभर हींग, करी पत्ता। इसका स्वाद इतना अच्छा लगेगा कि बच्चे भी बार-बार खाने की डिमांड करेंगे।
Image: Freepik
बनाने की आसान विधि: सबसे पहले लौकी को धोकर कद्दूकस कर लें। अब एक बड़े बर्तन में दही, बेसन और पानी डालकर अच्छे से फेंट लें ताकि गुठलियां न रहें।
Image: AIAdvertisement
इसके बाद इसमें कद्दूकस की हुई लौकी, हल्दी, नमक, हरी मिर्च और अदरक डाल दें। अब इस मिश्रण को गैस पर मध्यम आंच में पकने के लिए रख दें। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि कढ़ी नीचे न लगे।
Image: AI
करीब 15-20 मिनट में लौकी अच्छी तरह पक जाएगी और कढ़ी थोड़ी गाढ़ी हो जाएगी। अब तड़का लगाने के लिए एक छोटे पैन में घी गर्म करें। इसमें जीरा, मेथी दाना, हींग, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालें।
Image: AI
जब तड़का अच्छी खुशबू देने लगे, तो इसे तैयार कढ़ी में डाल दें। बस तैयार है स्वादिष्ट और हेल्दी लौकी की कढ़ी। लौकी की कढ़ी को गरमा-गरम चावल, जीरा राइस या रोटी के साथ सर्व करें।
Image: AI
ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करती है। पाचन को बेहतर बनाती है। हल्की होने के कारण आसानी से पच जाती है।
Image: Social Media
गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाने में मददगार होती है। बच्चों और बड़ों दोनों के लिए हेल्दी ऑप्शन होगा। अगर आप गर्मियों में कुछ हल्का, टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो लौकी की कढ़ी जरूर ट्राई करें।
Image: Freepik