Maharashtra: पिंजरे में बंद हुई बाघिन, तीन साल में ली 11 लोगों की जान

Maharashtra: तीन साल में 11 लोगों की जान लेने वाली बाघिन को पिंजरे में बंद कर दिया गया है।

Follow :  
×

Share


प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: pixabay

Maharashtra: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के चिचपल्ली वन क्षेत्र में पिछले तीन साल में 11 लोगों की जान लेने वाली बाघिन को पिंजरे में सफलतापूर्वक कैद कर लिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वन अधिकारी ने बताया कि मुल तहसील के ‘बफर’ और संरक्षित क्षेत्र में विचरण करने वाली बाघिन टी-83 को शनिवार सुबह जनाला क्षेत्र की ‘कम्पार्टमेंट’ संख्या 717 में बेहोश किया गया।

इस अभियान में पशु चिकित्सक और अन्य लोग शामिल थे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वन विभाग द्वारा पिछले दिनों पिंजरे लगाए जाने के बावजूद बाघिन को पकड़ने में सफलता नहीं मिली थी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह (बाघिन को पिंजरे में बंद किया जाना) एक बड़ी राहत है। बाघिन को तीन साल बाद पिंजरे में रखा गया है।’’

ये भी पढ़ें: Healthy Sleep: रात को नहीं आती चैन की नींद, बदलते रहते हैं करवटें? रूटीन में शामिल करें ये आदतें

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 29 September 2024 at 09:59 IST