अपडेटेड 29 September 2024 at 09:53 IST
Healthy Sleep: रात को नहीं आती चैन की नींद, बदलते रहते हैं करवटें? रूटीन में शामिल करें ये आदतें
Healthy Sleep Tips: अगर आप दिनभर की थकान के बाद भी रात को चैन से नहीं सो पाते हैं तो आपको ये टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Healthy Sleep Tips: रोजमर्रा की जिंदगी में दिनभर काम करने के बाद रात को एक सुकूनभरी नींद मिल जाए तो शरीर की सारी थकान उतर जाती है। हालांकि कुछ लोग चैन से न सो पाने की वजह से दिनभर काफी परेशान और थके-थके से रहते हैं। दरअसल, चैन की नींद हमें दिनभर फ्रेश और एक्टिव रखने का काम भी करती है। माना जाता है कि 8 से 9 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी होता है और ऐसा न होने पर आप हमेशा थका-थका और चिड़चिड़ा महसूस करते हैं।
वहीं ऐसा नहीं है कि बिस्तर पर जाते ही आप फौरन सो जाएं। कई बार आपको सोने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। नींद आने के बाद भी कई लोग बिस्तर पर सारी रात बस करवटें बदलते रहते हैं। ऐसे में आपको कुछ ऐसे टिप्स अपने रूटीन में शामिल करने चाहिए जो आपको नींद और चैन की नींद पाने में मदद कर सकते हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
चैन की नींद के लिए टिप्स (Tips for a restful sleep)
ओवरईटिंग से बचें
रात को जरूरत से ज्यादा खाना कभी न खाएं। वरना आपको सोने में काफी दिक्कत हो सकती है। इससे आपके पेट में गैस भी बन सकती है जिसकी वजह से आपको सुकून से नींद नहीं आएगी और आप बार-बार उठेंगे।
Advertisement
हाथ-पैर धोएं
बिस्तर पर जाने से पहले हमेशा हाथ और पैरों को अच्छी तरह से ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपकी आधी थकान यूं ही उतर जाएगी। साथ ही ये तरीका आपको अच्छी नींद देने में भी कारगर साबित होगा।
Advertisement
डिनर हल्का करें
रात को सोने से पहले हमेशा हल्का खाना ही खाएं। ध्यान रखें कि आपको भूख के अनुसार ही खाना खाना है ताकि आपका पेट भरा रहे और आपको सोते समय भूख न लगे।
न करें ओवरथिंकिंग
अगर आप ओवरथिंक करते हैं तो आपको काफी मुश्किल से नींद आएगी। इसलिए बिस्तर पर जाने से पहले दिमाग को शांत करें और ज्यादा न सोचें। इससे आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
वॉक करें
रात को खाने के बाद टहलने का रूटीन फिक्स कर लें। कम से कम 30 मिनट की वॉक जरूर करें। ये तरीका आपको चैन की नींद लेने में मदद करेगा साथ ही इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 29 September 2024 at 09:53 IST