Noida: ट्रैफिक जाम और 30 मिनट का 'तांडव'... एयर फोर्स स्टिकर वाली कार से शराबी ने पेट्रोल पंप पर मचाया बवाल, पुलिस ने धर दबोचा; VIDEO
Noida Petrol Pump Chaos: नोएडा सेक्टर 150 में भारत पेट्रोलियम के एक फ्यूल स्टेशन पर कथित तौर पर शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने भारी हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए स्थानीय पुलिस थाने ले जाया गया।
Noida Petrol Pump Chaos: बुधवार सुबह नोएडा सेक्टर 150 में भारत पेट्रोलियम के एक फ्यूल स्टेशन पर कथित तौर पर शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने भारी हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके बाद वहां का काम-काज ठप हो गया और इलाके में ट्रैफिक जाम लग गया।
बता दें, यह घटना सुबह करीब 11:45 बजे हुई, जब आरोपी 'एयर फोर्स' का स्टिकर लगी हुई मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा। इस कार का रजिस्ट्रेशन नंबर UP12BS0363 था और इसकी विंडशील्ड पर 'एयर फोर्स' का स्टिकर लगा हुआ था।
पेट्रोल भरवाने के बाद पैसा देने से किया इनकार
वहां मौजूद लोगों के अनुसार, मामला तब बढ़ा जब कार वाले ने 1,000 रुपये का पेट्रोल भरवाया, लेकिन पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद उसने अपनी गाड़ी पेट्रोल भरने वाली जगह पर ही खड़ी कर दी और उसे वहां से हटाने से मना कर दिया, जिससे दूसरी गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। इस घटना से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई भी रुक गई। यही नहीं, करीब आधे घंटे चले इस ड्रामे की वजह से पंप का स्टाफ और वहां मौजूद लोग जाम में फंस गए ।
बीयर के 12 कैन जब्त
हंगामे के बाद जब इमरजेंसी हेल्पलाइन के जरिए पुलिस को सूचना दी गई, तो मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए स्थानीय पुलिस थाने ले जाया गया। वहीं, गाड़ी की तलाशी के दौरान पुलिस अधिकारियों को वहां से 'किंगफिशर' बीयर के 12 कैन मिले, जिससे आरोपी के नशे में होने का शक और भी गहरा हो गया।
इसके बाद अधिकारी पैसे न देने, सार्वजनिक उपद्रव और काम में रुकावट डालने से जुड़े आरोपों की भी जांच कर रहे हैं। यही नहीं हंगामे के बाद गाड़ी पर लगे 'एयर फोर्स' स्टिकर की मौजूदगी भी जांच के दायरे में आ गई है। अधिकारी चल रही जांच के तहत इसकी असलियत की पुष्टि कर रहे हैं।
Published By : Shashank Kumar
पब्लिश्ड 29 April 2026 at 17:39 IST