BREAKING: बंगाल से बड़ी खबर, सुवेंदु अधिकारी की शपथ से पहले नंदीग्राम में मिला जिंदा बम; कोलकाता में मौजूद हैं देश भर के बड़े-बड़े नेता
पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां एक तरफ थोड़ी देर में सुवेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण होना है, वहीं नंदीग्राम में जिंदा बम मिलने हड़कंप मच गया है।
- भारत
- 2 min read
पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां एक तरफ थोड़ी देर में सुवेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण होना है, वहीं नंदीग्राम में जिंदा बम मिलने हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक बम एक घर में बाल्टी में भरकर रखा गया था। आपको बता दें कि कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 11 बजे सुवेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह होना है। इसमें शामिल होने के लिए देश भर के बड़े-बड़े नेता और VVIP कोलकाता में मौजूद हैं।
आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी शामिल होंगे। अमित शाह पहले ही कोलकाता में हैं। इनके अलावा NDA शासित करीब 20 राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह में शिरकत करेंगे। आज गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती हैं। ऐसे में बीजेपी ने शपथ ग्रहण के लिए इसी दिन को चुना है।
शपथ ग्रहण के लिए तैयारियां पूरी
शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। समारोह स्थल पर वॉटरप्रूफ टेंट लगे हैं, इसके अलावा मैदान में झालमुड़ी और रसगुल्ला का स्टॉल भी लगाया गया है। पंडाल को बंगाल की थीम में सजाया गया है। कार्यक्रम में एक लाख लोगों के आने की संभावना है। सुरक्षा में 4 हजार जवान तैनात किए जाएंगे।
अति विशिष्ठ मेहमानों के खाने के लिए भी प्रबंध किया गया है। VIP मेहमानों के लिए लंच में आलू दम, काली दाल, पुलाव, मिक्स वेज, मसाला कुल्चा, अचार और सलाद की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बंगाली डिश बैंगन भाजा साग और आलू पोश्तो भी परोसा जाएगा। मिठाई में गुलाब-जामुन दिया जाएगा।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 9 May 2026 at 09:52 IST