अपडेटेड 1 June 2024 at 11:48 IST

BREAKING: सलमान खान को पाकिस्तानी AK-47 से छलनी करने का था प्लान, लॉरेंस बिश्नोई के 4 शूटर गिरफ्तार

हमलवारों का मकसद पाकिस्तान से आए AK 47 रायफल से सलमान खान की गाड़ी को छलनी कर हत्या करने का था।

Follow :  
×

Share


सलमान खान को पाकिस्तानी AK-47 से छलनी करने का था प्लान | Image: pti/file

Salman Khan News: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर एक बार फिर हमले की साजिश रची जा रही थी। इस बार हमलवारों का मकसद पाकिस्तान से आए AK 47 रायफल से सलमान खान की गाड़ी को छलनी कर हत्या करने का था। नवी मुंबई पुलिस ने चार शूटरों को गिरफ्तार किया है जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं। गिरफ्तार किए गए शूटरों ने सलमान की शूटिंग वाली जगह और पनवेल के फॉर्म हाउस की रेकी की थी।

पुलिस को ऐसे कई विडियोज आरोपियों के मोबाइल से बरामद हुए हैं। उन्‍हें AK 47  रायफल से सलमान खान पर हमला करने आ आदेश था। आरोपियों की पहचान धनजय सिंह उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नहवी, वस्पी खान उर्फ वसीम चिकना और जीशान खान उर्फ जावेद खान के तौर पर हुई है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

पाकिस्तान से खरीदे गए हथियार

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि अजय कश्यप पाकिस्तान में डोगा नामक एक व्यक्ति के संपर्क में था, जो एम-16, एके-47 और एके-92 खरीदने के लिए काम करता था। एफआईआर में भी यही बात कही गई है।

बीते 14 अप्रैल को हुई थी सलमान के घर पर फायरिंग

बता दें कि मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान के आवास के बाहर गोली चलाई थी और फरार हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर गोलीबारी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

जांच में मुंबई क्राइम ब्रांच को पता चला था कि सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की साजिश अक्टूबर 2023 में रची गई थी। साजिशकर्ताओं के कहने पर शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल ने पनवेल में एक घर किराए पर भी लिया था। यहां पर इन्होंने एक बाइक ली थी।  कुछ दिन बाद दोनों शूटरों को पिस्तौल पहुंचाई गई थी। इन्होंने सलमान खान के अपार्टमेंट की रेकी की थी।

इसे भी पढ़ें- बलि चढ़ाओ...गूंजती थी 'आवाजें', आंगन में पिता ने पहले काटा मुर्गा फिर 4 साल के बेटे का किया सिर कलम

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 1 June 2024 at 11:07 IST