सैलरी और ओवरटाइम को लेकर नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, गाड़ियों में लगाई आग, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

नोएडा के फेस-2 क्षेत्र में मजदूरों ने निजी कंपनी में सैलरी और ओवरटाइम भुगतान को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने गाड़ियों में आग लगा दी, पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए सड़कें जाम कर दीं। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

Follow :  
×

Share


Noida Salary Hike Protest : नोएडा की एक निजी कंपनी में सैलरी को लेकर हुआ कर्मचारियों का प्रदर्शन हिंसक हो गया है। सैकड़ों मजदूरों ने सैलरी और ओवरटाइम भुगतान को लेकर तीन दिनों से चल रहे धरने को उग्र रूप दे दिया। प्रदर्शनकारियों ने फैक्टरी परिसर और सड़कों पर तोड़फोड़ की, कई गाड़ियों में आग लगा सड़कों पर जाम लगा दिया। स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है।

नोएडा के फेस-2, सेक्टर-15 और सेक्टर-62 में रिचा ग्लोबल गारमेंट्स के मजदूरों ने सैलरी और ओवरटाइम भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। पिछले तीन दिनों से धरना दे रहे श्रमिकों का आंदोलन उग्र रूप लेते हुए सड़कों पर उतर गया। नोएडा के फेज 2 में गाड़ियों और प्रॉपर्टी में तोड़फोड़ की गई और पत्थर फेंके गए, हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस तैनात की गई है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेक्टर-1 के इलाके में करीब 84 श्रमिकों ने कम से कम दो गाड़ियों में आग लगा दी। छत से बनाए गए वीडियो में आग की लपटें साफ दिख रही हैं। फेस-2 के अलग-अलग इलाकों में हजारों मजदूर सड़कों पर उतर आए, जिससे सेक्टर-62 समेत आसपास के इलाकों में यातायात पूरी तरह ठप हो गया। श्रमिकों ने सेक्टर-15 के चौराहे को भी जाम कर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले 

मजदूरों ने होजरी कॉम्प्लेक्स डी ब्लॉक में कई गाड़ियों में आग लगा दी। सेक्टर-84 में भी दो गाड़ियां जलती हुई दिखाई दीं। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी, जिससे क्षेत्र में भारी जाम लग गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। 

नहीं मिल रहा ओवरटाइम का भुगतान

मजदूरों का आरोप है कि लंबे समय से सैलरी और ओवरटाइम का भुगतान नहीं हो रहा है। कल जिला प्रशासन, पुलिस और प्राधिकरण अधिकारियों की मजदूर प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई थी, जिसमें उनकी मांगों को मानने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद आज आंदोलन और उग्र हो गया। 

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, कांकेर मुठभेड़ में 5 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली कमांडर ढेर; लंबे समय से थी तलाश

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 13 April 2026 at 10:04 IST