अमरनाथ यात्रा को लेकर बढ़ाई सुरक्षा, पहलगाम आतंकी हमले में NIA कोर्ट ने हाफिज सईद के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट तो J-K पुलिस हुई अलर्ट

NIA कोर्ट ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के मामले में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। इसके बाद पहलगाम के नुनवान यात्री बेस कैंप में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

 
Follow :
J&K पुलिस के जवान पहलगाम नुनवान बेस कैंप में | Image: ANI

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के सिलसिले में जम्मू की अदालत ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के मुल्ला हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है। इस आदेश के तुरंत बाद पहलगाम के अमरनाथ यात्रा के नुवान यात्रा बेस कैंप में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वारंट जारी होते ही लश्कर-ए-तैयबा के सात ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार कर लिया गया। सुरक्षा एजेंसियां इलाके में सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही हैं। नुवान यात्रा बेस कैंप पर अब सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी गई है। यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रवेश बिंदुओं पर सख्त चेकिंग की जा रही है। बैगेज स्कैनिंग, व्यक्तिगत तलाशी और निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाया गया है।

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के पास बैसेरन घाटी (Baisaran Valley) में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला बोल दिया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर हिंदू पर्यटक शामिल थे। एक स्थानीय मुस्लिम पोनी राइडर की भी मौत हो गई थी। हमलावरों ने पर्यटकों को निशाना बनाया और उन्हें इस्लामी आयतें पढ़ने के लिए मजबूर किया था। जो पढ़ नहीं पाए, उन्हें गोली मार दी गई।

July 14, 2026

यह हमला 2008 के मुंबई हमलों के बाद भारत में नागरिकों पर सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जाता है। हमले की जिम्मेदारी शुरू में ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली थी, जिसे लश्कर-ए-तैयबा का प्रॉक्सी संगठन माना जाता है। NIA की जांच में इस हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क की संलिप्तता के सबूत मिले।

हाफिज सईद के खिलाफ वारंट क्यों?

लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और पाकिस्तान में रहने वाले आतंकी हाफिज सईद को इस हमले में मुख्य साजिशकर्ता माना गया है। NIA ने हाल ही में पूरक चार्जशीट दाखिल (Supplementary Chargesheet) की, जिसमें सईद को आरोपी बनाया गया। यह वारंट महत्वपूर्ण इसलिए है, क्योंकि हाफिज सईद पाकिस्तान के सरगोधा में रहकर फरार है। वारंट जारी होने से उनकी अनुपस्थिति में भी मुकदमा चलाया जा सकेगा। जांच एजेंसियों को सबूत इकट्ठा करने और कार्रवाई के और अधिकार मिलेंगे। हाफिज सईद पहले से ही 26/11 मुंबई हमलों समेत कई आतंकी मामलों में वॉन्टेड है और वैश्विक आतंकी घोषित है।

नुनवान यात्री बेस कैंप में बढ़ी सुरक्षा?

नुनवान यात्री बेस कैंप पहलगाम अमरनाथ यात्रा का प्रमुख आधार शिविर है। नुनवान (Nunwan) बेस कैंप यात्रियों के ठहरने और तैयारी का महत्वपूर्ण केंद्र है। हाफिज सईद के खिलाफ वारंट जारी होने के तुरंत बाद इस कैंप में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

रिपब्लिक टीवी की ग्राउंड रिपोर्टर जीनत ज़ीशान फाजिल के अनुसार, कैंप में सख्त चेकिंग शुरू कर दी गई है। यात्रियों और सामान की जांच बढ़ा दी गई है, सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और सतर्कता के सभी उपाय अपनाए जा रहे हैं। यह कदम किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए उठाया गया है।

यह कदम पहलगाम जैसे संवेदनशील पर्यटन स्थल पर संभावित खतरे को रोकने के लिए उठाया गया है। नुवान कैंप अमरनाथ यात्रा और पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण आधार शिविर है, जहां सुरक्षा की यह कड़ी निगरानी यात्रा सीजन को ध्यान में रखते हुए की गई है।

ये भी पढ़ें: IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 4 दोषियों की सजा पर 23 जुलाई को होगी सुनवाई

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 14 July 2026 at 16:35 IST