लगातार बारिश से वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा टला, भारी भूस्खलन के बाद बैटरी कार-हेलीकॉप्टर सेवा अगले आदेश तक बंद

मूसलाधार बारिश के चलते बुधवार को माता वैष्‍णो देवी दरबार के मार्ग लैंडस्‍लाइड हो गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने दोपहर करीब 3 बजे बैटरी कार मार्ग को अगले आदेश तक बंद कर दिया।

 
Follow :
लगातार बारिश से वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा टला, भारी भूस्खलन के बाद बैटरी कार-हेलीकॉप्टर सेवा अगले आदेश तक बंद | Image: Video Grab

मूसलाधार बारिश के चलते बुधवार को माता वैष्‍णो देवी दरबार के मार्ग लैंडस्‍लाइड हो गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने दोपहर करीब 3 बजे बैटरी कार मार्ग को अगले आदेश तक बंद कर दिया। इस रूट पर चलने वाली बैटरी कार सेवा भी तुरंत रोक दी गई। यह पहली बार नहीं था। मंगलवार रात भी तेज बारिश के चलते रात 10 बजे यह मार्ग बंद करना पड़ा था। बुधवार सुबह 6 बजे सफाई के बाद इसे खोला गया था, लेकिन दोपहर की बारिश ने फिर हालात बिगाड़ दिए।

हालांकि बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए परेशानी बढ़ी, पर यात्रा रुकी नहीं। पारंपरिक मार्ग से श्रद्धालु पैदल, घोड़े, पिट्ठू और पालकी के सहारे लगातार भवन की ओर बढ़ते रहे। माता के जयकारों के बीच दर्शन का सिलसिला चलता रहा। खराब मौसम की मार हवाई सेवाओं पर भी पड़ी। कटड़ा से चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा दिनभर बंद रही। भवन से भैरव घाटी के बीच चलने वाली रोपवे सेवा को भी तेज बारिश और हवाओं के चलते कुछ घंटों के लिए रोकना पड़ा। राहत की बात यह रही कि शाम 5 बजे मौसम सुधरते ही रोपवे फिर शुरू कर दी गई। लेकिन खबर लिखे जाने तक हेलीकॉप्टर और बैटरी कार सेवा बंद है।

श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, भूस्खलन के तुरंत बाद ट्रैक पर गिरे मलबे और पत्थरों को हटाने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। मशीनों और कर्मचारियों की मदद से रास्ते को जल्द से जल्द साफ करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बोर्ड प्रशासन का कहना है कि मलबा पूरी तरह हटने और मौसम सामान्य होने के बाद सुरक्षा जांच की जाएगी, जिसके बाद ही इस मार्ग को दोबारा खोला जाएगा।

श्राइन बोर्ड ने की ये अपील

प्रशासन ने यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और भवन तक जाने के लिए पारंपरिक व अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। श्राइन बोर्ड लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे आगे बढ़ने से पहले मार्ग की ताजा स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।

इसे भी पढ़ें- 'अमेरिकी सेना शायद आज रात जोरदार अटैक करे', ट्रप ने कैंसर कहते हुए ईरान को दी सीधी चेतवानी, तेहरान भी बोला- 'आंख दिखाया तो...

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 8 July 2026 at 19:30 IST