'नीतीश कुमार गद्दार थे चले गए', सोनिया गांधी ने CWC की बैठक में ऐसा कहा, ललन सिंह का दावा; बोले- उनके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं क्योंकि...

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होने के विषय पर चर्चा हुई। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार को जाने देने को बड़ी भूल बताया। तभी सोनिया गांधी ने कथिततौर पर कहा कि नीतीश कुमार गद्दार थे। अब इसी पर ललन सिंह की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है।

 
Follow :
Lalan Singh | Image: ANI

Lalan Singh: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के नीतीश कुमार को कथिततौर पर 'गद्दार' कहने पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को सोनिया गांधी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। ललन सिंह ने कहा कि उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए।

राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर कहा, ‘सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार पर जो टिप्पणी की है, हम उसपर कोई प्रतिक्रिया इसलिए नहीं देना चाहते हैं क्योंकि नीतीश कुमार को सोनिया गांधी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। मुझे किसी ने यह भी बताया है कि सोनिया गांधी ने बैठक में कहा कि नीतीश कुमार गद्दार थे चले गए। नीतीश कुमार को न ही सोनिया गांधी और न ही राहुल गांधी की टिप्पणी की जरूरत है।’

'ममता बनर्जी के कहने पर सोनिया गांधी ने…'

उन्होंने आगे कहा, ‘नीतीश कुमार ने अपने काम के बल पर 20 सालों तक बिहार में जनता की सेवा की और बिहार की तस्वीर उन्होंने बदल दी। आज पूरे देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में उनकी चर्चा हो रही है। नीतीश कुमार जब कुछ दिन के लिए INDI गठबंधन में थे, तो उसमें उन्होंने कहा था कि INDI गठबंधन को जातीय जनगणना का प्रस्ताव पास करना चाहिए।' ललन सिंह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के कहने पर सोनिया गांधी ने कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है।'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार इंडी गठबंधन में थोड़े समय के लिए रहे। वे जिस तरह से उन्हें अपमानित करने का षड्यंत्र कर रहे थे, बहुत अच्छा हुआ की नीतीश कुमार जल्दी निकल गए और एनडीए में आ गए। इन्हें कुछ बोलने का कोई हक नहीं है। यह अपने गिरेबान में झांककर देखें।’

September 30, 2026

ललन सिंह ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

ललन सिंह कहते हैं, ‘नीतीश कुमार की मांग रही कि देश में जातीय जनगणना होनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा करके जातीय जनगणना कराना शुरू किया। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं।’

सोनिया गांधी ने क्या कहा था?

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मंगलवार को हुई बैठक में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार को जाने देने को बड़ी भूल बताया था। इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि अच्छा हुआ नीतीश कुमार समय रहते इंडिया गठबंधन में चले गए। बाद में जाते तो गठबंधन को और ज्यादा नुकसान होता।

यह भी पढ़ें: 'SIR का पहला भुक्तभोगी तो बिहार है, लोकतंत्र को बचाने के लिए हम कुर्बानी देने को तैयार हैं...', INDI गठबंधन की बैठक के बाद तेजस्वी का हमला

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 30 September 2026 at 19:33 IST