अपडेटेड 10 August 2024 at 14:51 IST

कोलकाता में डॉक्टर से रेप मामले में BJP ने TMC को घेरा, 'बंगाल सरकारी आतंक का खौफनाक उदाहरण'

कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले को लेकर BJP ने TMC को जमकर घेरा है। BJP नेता गौरव भाटिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकारी आतंक का खौफनाक उदाहरण है।

Follow :  
×

Share


बीजेपी नेता गौरव भाटिया | Image: Grab

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। जिस डॉक्टर को भगवान कहा जाता है, उसी डॉक्टर की दरिंदों ने बोटी-बोटी नोच ली और ऑन ड्यूटी उसे मौत के घाट उतार डाला। शव की हालत देखकर आपका कलेजा कांप जाएं, ऐसा खौफनाक मंजर था। वहीं भारतीय जनता पार्टी अब इसे लेकर ममता सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही है।

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बंगाल की सरकार और प्रशासन को घेरा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल आज सरकारी आतंक का खौफनाक उदाहरण बन गया है। ये बहुत चिंताजनक है कि जहां एक महिला मुख्यमंत्री हैं, वहां महिलाएं ही सुरक्षित नहीं हैं। ये ममता की निर्ममता है।

खौफनाक तरीके से हुए इस रेप के बाद हत्या की घटना को शुरुआत में आत्महत्या करार देने की कोशिश की जा रही थी। हालांकि, मामला जैसे ही तूल पकड़ा लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हैरानी की बात ये है कि युवती के साथ जिस वक्त ये दरिंदगी हुई, उस दौरान वो ड्यूटी पर नाइट शिफ्ट में थीं। कुछ वक्त के लिए आराम करने पहुंचीं तभी घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि, मामले में बवाल के बाद पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। 

सोचने वाली बात ये है कि जिस हॉस्पिटल में युवती के साथ ये घटना घटी, वो एक सरकारी अस्पताल है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में युवती का शव अद्धनग्न अवस्था में मिला।  

मामले को दबाने की हुई कोशिश

एसोसिएशन ऑफ हेल्थ सर्विस डॉक्टर्स के एक वरिष्ठ सदस्य डॉ. मानस गुमटा ने आरोप लगाया कि मामले को दबाने की कोशिश की गई। डॉ गुमटा ने कहा, "यह अभूतपूर्व है और बंगाल में ऐसा कभी नहीं हुआ। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि अब तथ्य को दबाने और इसे आत्महत्या का मामला बनाने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम की जांच किसी ऐसे विशेषज्ञ द्वारा कैमरे पर की जानी चाहिए जो इससे जुड़ा न हो।" एसोसिएशन के पूर्व सचिव ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को हटाने की मांग की है।"

गुप्तांग के साथ-साथ आंखों और मुंह से बह रहा था खून

मामले में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा- ‘यह आत्महत्या का मामला नहीं है। महिला की यौन उत्पीड़न के बाद हत्या की गई थी।' चार पन्नों की रिपोर्ट के अनुसार, महिला के गुप्तांग से खून बह रहा था और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उसकी दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था। चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे। पीड़िता के गुप्तांग से भी खून बह रहा था। उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाएं हाथ और… होंठों पर भी चोट के निशान थे।

इसे भी पढ़ें: 'राहुल गांधी कहां छिपे हैं? कर्नाटक में 59 में से 2 ही वादे निभाई',कांग्रेस पर जमकर बरसे BJP के नेता

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 10 August 2024 at 14:45 IST