जाने कौन हैं लेक्स फ्रीडमैन? जिसने PM मोदी के साथ पॉडकास्ट को बताया सबसे यादगार, बोले- 'ये जुड़ाव शायद ही कभी भूल पाऊंगा'
PM मोदी से बात करते हुए लेक्स फ्रीडमैन ने गहरा जुड़ाव महसूस किया। उन्होंने कहा- यह अनुभव वे शायद ही कभी भूल पाएंगे। जानते हैं कौन है मशहूर लेक्स फ्रीडमैन ?
- भारत
- 3 min read
Lex Friedman podcast with PM Modi : लेक्स फ्रिडमैन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को अपनी जिंदगी की सबसे खास बातचीत में से एक बताया। फ्रिडमैन ने कहा कि उनकी हमेशा कोशिश रहती है कि वे चीजों को गहराई से समझें, क्योंकि उनका मानना है कि हम सब एक हैं। प्रधानमंत्री मोदी के साथ उन्होंने एक खास जुड़ाव महसूस किया, उन्होंने कहा कि वो ये अनुभव शायद ही अपनी जिंदगी में कभी भूल पाएंगे।
इस इंटरव्यू में कई खास टॉपिक्स पर बात हुई। लेक्स फ्रिडमैन ने कहा कि शांति, इंसानियत और वैश्विक तनाव के दौर में सही नेतृत्व की जरूरत है। फ्रिडमैन ने बताया कि पीएम मोदी से बात करते वक्त उन्होंने एक गहरा जुड़ाव महसूस किया, जैसा वे हर किसी से बातचीत में करते हैं। उन्होंने कहा कि यह अनुभव वे शायद ही कभी भूल पाएंगे।
दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी जैसे नेताओं की जरूरत- लेक्स
लेक्स फ्रिडमैन ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया भर में करोड़ों लोग पसंद करते हैं और युद्धरत देशों के नेता भी उनका सम्मान करते हैं। ऐसे समय में जब कई देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है, दुनिया को ऐसे नेताओं की जरूरत है जो शांति और मानवता के लिए काम करें। बता दें फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में कई दिलचस्प विषयों पर चर्चा होती है, जैसे- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ग्लोबल पॉलिटिक्स, क्रिप्टोकरेंसी (डिजिटल करेंसी), प्रोडक्टिविटी (कैसे बेहतर काम करें), टेक्नोलॉजी (नई तकनीक और इनोवेशन) उनके YouTube चैनल पर 4.8 मिलियन (48 लाख) से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और उनके वीडियो को 82 करोड़ बार से ज्यादा देखा गया है। फ्रिडमैन का पॉडकास्ट दुनिया के सबसे फेमस और प्रभावशाली पॉडकास्ट में से एक माना जाता है।
लेक्स ने इंसानियत और एकता पर कहा- ‘हम सब एक है’
बता दें लेक्स फ्रिडमैन ने वीडियो शुरू होने से पहले अपने बारे में बताया, फिर उन्होंने पीएम मोदी से बातचीत का अनुभव बताया कि उन्हें भावनात्मक जुड़ाव महसूस हुआ, इसके बाद वीडियो में उन्होंने शांति, नेतृत्व और वैश्विक तनाव पर चर्चा की, लेक्स ने इंसानियत और एकता पर कहा कि, 'हम सब एक हैं'
कौन हैं लेक्स फ्रिडमैन ?
लेक्स फ्रिडमैन एक रिसर्च साइंटिस्ट भी हैं। वह अपनी पॉडकास्ट 'Lex Fridman Podcast' के होस्ट हैं। वे साल 2018 से इस पॉडकास्ट को होस्ट कर रहे हैं। 2015 से मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में रिसर्चर के रूप में काम कर रहे हैं। 2014 में फ्रीडमैन ने ड्रेक्जेल से ही इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में पीएचडी पूरी की।
कब और कैसे चर्चा में आए?
2019 में टेस्ला के मालिक एलॉन मस्क ने फ्रिडमैन के एक अध्ययन की तारीफ की। इस स्टडी में बताया गया था कि टेस्ला कार का सेमी-ऑटोमेटिक सिस्टम सुरक्षित है और ड्राइवर गाड़ी चलाते वक्त ध्यान केंद्रित रखते हैं। हालांकि, कई AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) विशेषज्ञों ने इस स्टडी की आलोचना की, क्योंकि इसमें सही तरीके से समीक्षा नहीं की गई थी।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 16 March 2025 at 21:20 IST