अपडेटेड 19 December 2024 at 23:18 IST

प्रसून जोशी से विक्रांत मैसी तक... जानिए उन नामचीन हस्तियां को जो 'R. भारत संगम' में कर रहे शिरकत

'रिपब्लिक संगम' के मंच पर सुर और साहित्य जगत के दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा। आइए, इस कलात्मक उत्सव का हिस्सा बनें और भारत के सांस्कृतिक कार्यक्रम का जश्न मनाएं।

Follow :  
×

Share


'R. भारत संगम' में शिरकत करेंगी ये नामचीन हस्तियां | Image: Republic

Republic Bharat Sangam 2024: साहित्य, कला, संगीत, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत के दिग्गजों का स्वागत करने के लिए रिपब्लिक भारत का 'संगम - साहित्य, सुर और शक्ति' का मंच सजकर तैयार हो गया है। शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से लगातार भारत की संस्कृति और कला का जश्न मनाया जाएगा। भारत की कलात्मक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए रिपब्लिक भारत ने 'संगम' का आयोजन किया है।

भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ शुक्रवार, 20 दिसंबर को रिपब्लिक मीडिया हाउस, सेक्टर 158 स्थित मुख्यालय में 'संगम' का आयोजन करेगा। इस दौरान रिपब्लिक के मंच पर सुर और साहित्य जगत के दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा। आइए, इस कलात्मक उत्सव का हिस्सा बनें और भारत के सांस्कृतिक कार्यक्रम का जश्न मनाएं। रिपब्लिक संगम के मंच पर सुर और साहित्य जगत के दिग्गज आपको रोमांचित कर देंगे।

नामचीन हस्तियां करेंगी शिरकत

रिपब्लिक भारत 'संगम' के जरिए साहित्य, सुर और शक्ति के अनमोल संगम से आपकी मुलाकात कराने जा रहा है। यह पहल भारतीय सांस्कृतिक विरासत को और आगे ले जाने का एक प्रयास है।

प्रसून जोशी

प्रसून जोशी, कला और साहित्य जगत की नामचीन हस्ती हैं। जिन्होंने हिन्दी कवि, लेखक, पटकथा लेखक और गीतकार के रूप अपनी छाप छोड़ी है। पद्मश्री से सम्मानित प्रसून जोशी को कई गीतों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा को 'मसक्कली', 'तारे जमीं पर' और 'चांद सिफारिश' जैसे यादगार गीत दिए हैं। इसके अलावा भाग मिल्खा भाग, दिल्ली-6, रंग दे बसंती और गजनी जैसी फिल्मी भी दी हैं।

अनुपम खेर

अनुपम खेर, किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उन्होंने हिंदी फिल्‍मों और हिन्‍दी नाटकों से लेकर हॉलीवुड फिल्‍मों तक अभिनय किया है। हिंदी फिल्मों में उनके योगदान के लिए भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्‍मान भी मिल चुका है। 100 से अधिक फिल्‍मों में काम कर चुके खेर ने कॉमेडियन से लेकर खलनायक तक को रोल अदा कर, लोगों के दिलों में अलग छाप छोड़ी है। 

अन्नू कपूर

अन्नू कपूर एक भारतीय अभिनेता, गायक, निर्देशक, रेडियो डिस्क जॉकी और TV प्रेजेंटर हैं। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। अनु कपूर ने तीन शादियां की हैं। कभी चाय और चूरन बेचकर गुजारा करने वाले अन्नू कपूर का नाम आज हिंदी सिनेमा बड़े अदब से लिया जाता है। 

रघुवीर यादव

भारतीय एक्टर, संगीतकार, सिंगर और सेट डिजाइनर रघुबीर यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। रघुवीर यादव कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि, उन्हें अब वेब सीरीज 'पंचायत' में 'प्रधान जी' की भूमिका के बाद उन्हें उन्हें घर-घर में 'प्रधान जी' के नाम जाना जाता है।

विक्रांत मैसी

विक्रांत मैसी अपनी नई फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की वजह से आजकल खूब चर्चा में हैं। फिल्म '12वीं फेल' में भी दर्शकों ने उनके किरदार की जमकर सरहाना की थी। विक्रांत मैसी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत छोटे पर्दे यानि टीवी से की थी। उन्होंने धरम वीर, बालिका वधू और कुबूल है जैसे शोज में काम किया है। छोटे पर्दे पर मिली कामयाबी के बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और अपने अभिनय के दम पर पहचान बनाई है।

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन ने साल 2011 में आई फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसमें उन्होंने रजत का किरदार निभाया था। उन्होंने बिना रुके 5 मिनट तक अपना डायलॉग बोला था। एक्टर बनने से पहले थे वो इंजीनियर थे। 

मालिनी अवस्थी

जानी-मानी लोक गायिका मालिनी अवस्थी की दमदार और बुलंद आवाज देशभर में गूंजती है। लोक गायन में उनका कोई सानी नहीं है। अपकी आवाज से श्रोताओं को रोमांचित करने वाली मालिनी करीब 31 साल से अपने पेशे में एक्टिव हैं। भोजपुरी म्यूजिक में उनके सहयोग के लिए भारत सरकार ने पद्म श्री से नवाजा है। वो भोजपुरी, अवधि और हिंदी भाषा में गाने के अलावा ठुमरी और कजरी भी प्रस्तुत करती हैं।

अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं। अक्षरा ना केवल फिल्मों में काम करती हैं, बल्कि गीतों में भी उन्होंने अपना हुनर दिखाया है। अक्षरा सिंह वो कलाकार हैं, जो भोजपुरी फिल्म जगत तक ही सीमित नहीं हैं, उन्होंने हिंदी गीतों में अपनी आवाज दी है। इसके साथ ही टीवी सीरियल में भी वो नजर आ चुकी हैं। अक्षरा अपनी बेबाक और बुलंद शख्सियत की वजह से युवाओं, खासकर लड़कियों की चहेती हैं।

'रिपब्लिक भारत संगम' में शामिल होंगी ये हस्तियां

  • गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री
  • सुधांशु त्रिवेदी, बीजेपी सांसद  
  • स्मृति ईरानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री 
  • मनोज तिवारी, भोजपुरी एक्टर और सांसद 
  • अनुपम खेर, अभिनेता 
  • कार्तिक आर्यन, अभिनेता 
  • अन्नू कपूर, अभिनेता 
  • रघुबीर यादव, अभिनेता
  • यामी गौतम, अभिनेत्री 
  • विक्रांत मैसी, अभिनेता 
  • अक्षरा सिंह, भोजपुरी एक्ट्रेस 
  • डॉ. सोनल मानसिंह, कथक नृत्यांगना 
  • स्वाति मिश्रा, गायिका 
  • सच्चिदानंद जोशी, लेखक
  • सुरेंद्र शर्मा, हास्य कलाकार 
  • अनामिका अंबर जैन, कवियत्री 
  • दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी, कहानीकार एवं साहित्यकार
  • प्रज्ञा शर्मा दास्तानगो 
  • बॉस्को मार्टिस, कोरियोग्राफर 
  • कन्हैया मित्तल, भजन गायक 
  • संजुक्ता पराशर, आईपीएस 
  • नसरीन शेख, भारतीय महिला खो-खो टीम की कप्तान
  • मालिनी अवस्थी, लोक गायिका 
  • प्रसून जोशी, गीतकार 

ये भी पढ़ें: R. भारत संगम: रिपब्लिक भारत पर होगा सुर और साहित्य का संगम, कहां-कहां देख सकते हैं Live Streaming? 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 19 December 2024 at 22:15 IST