अपडेटेड 19 December 2024 at 14:54 IST
R. भारत संगम: रिपब्लिक भारत पर होगा सुर और साहित्य का संगम, कहां-कहां देख सकते हैं Live Streaming?
Republic Bharat 20 दिसंबर को 'संगम - साहित्य, सुर और शक्ति' का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें साहित्य, कला, संगीत, राजनीति, खेल, मनोरंजन जगत के दिग्गज शामिल होंगे
- भारत
- 3 min read

Republic Bharat Sangam 2024: भारत की संस्कृति और कला का जश्न मनाने के लिए रिपब्लिक भारत इस साल 20 दिसंबर दिन शुक्रवार को 'संगम - साहित्य, सुर और शक्ति' का आयोजन करने जा रहा है। भारत की कलात्मक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए रिपब्लिक भारत इस मंच को सजाने जा रहा है। 'संगम' के मंच पर साहित्य, कला, संगीत, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत के दिग्गज होंगे।
भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ शुक्रवार, 20 दिसंबर को रिपब्लिक मीडिया हाउस, सेक्टर 158 स्थित मुख्यालय में 'संगम' का आयोजन करेगा। इस दौरान रिपब्लिक के मंच पर सुर और साहित्य जगत के दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा। आइए, इस कलात्मक उत्सव का हिस्सा बनें और भारत के सांस्कृतिक कार्यक्रम का जश्न मनाएं। रिपब्लिक संगम के मंच पर सुर और साहित्य जगत के दिग्गज आपको रोमांचित कर देंगे।
यहां देखें घर बैठे लाइव
'संगम - साहित्य, सुर और शक्ति' का लाइव टेलीकास्ट शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से रिपब्लिक भारत चैनल पर होगा। हमारे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लाइव स्ट्रीमिंग होगी। जहां यूजर्स को इससे जुड़ा हर अपडेट लगातार मिलता रहेगा। इसके अलावा हमारी वेबसाइट पर भी आप पढ़ सकेंगे।
- R. भारत लाइव टीवी- https://www.republicbharat.com/livetv/
- R. भारत वेबसाइट- https://www.republicbharat.com
- R. भारत यूट्यूब- https://www.youtube.com/@RepublicBharat
- X- https://x.com/Republic_Bharat
- Facebook- https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/
- Instagram- https://www.instagram.com/republicbharat/
रिपब्लिक भारत संगम में शामिल होंगी ये हस्तियां
रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क भारत की कलात्मक आत्मा, साहित्य, संगीत और शक्ति की मिसाल आपके समक्ष लेकर आ रहा है। रिपब्लिक भारत संगम में कई दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी।
Advertisement
- गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री
- सुधांशु त्रिवेदी, बीजेपी सांसद
- स्मृति ईरानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री
- मनोज तिवारी, भोजपुरी एक्टर और सांसद
- अनुपम खेर, अभिनेता
- कार्तिक आर्यन, अभिनेता
- अन्नू कपूर, अभिनेता
- रघुबीर यादव, अभिनेता
- यामी गौतम, अभिनेत्री
- विक्रांत मेस्सी, अभिनेता
- अक्षरा सिंह, भोजपुरी एक्ट्रेस
- डॉ. सोनल मानसिंह, कथक नृत्यांगना
- स्वाति मिश्रा, गायिका
- सच्चिदानंद जोशी, लेखक
- सुरेंद्र शर्मा, हास्य कलाकार
- अनामिका अंबर जैन, कवियत्री
- दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी, कहानीकार एवं साहित्यकार
- प्रज्ञा शर्मा दास्तानगो
- बॉस्को मार्टिस, कोरियोग्राफर
- कन्हैया मित्तल, भजन गायक
- संजुक्ता पराशर, आईपीएस
- नसरीन शेख, भारतीय महिला खो-खो टीम की कप्तान
- मालिनी अवस्थी, लोक गायिका
- प्रसून जोशी, गीतकार
कला जीवंत चित्रों का वर्णन है, जो लोककथाओं-संस्कृति और भावनाओं को प्रतिबिंबित करती है। कलात्मक अभिव्यक्ति की कोई सीमा नहीं होती। फिर चाहे बात भावपूर्ण साहित्य की हो या फिर सुंदर नृत्य की। रिपब्लिक भारत के इस संगम का भी लक्ष्य साहित्य, सुर और शक्ति के जरिए भारत के लोगों के बीच सांस्कृतिक विरासत को आगे ले जाना है।
संगम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई स्पॉन्सर आगे आए हैं। Canara Bank ने इसे प्रजेंट किया है और कार्यक्रम को Maruti Suzuki ने को-प्रजेंट किया है। जबकि प्रोग्राम Reliance Digital, Ravin Group और Incredible India द्वारा संचालित किया जा रहा है। साथ ही Lux Inferno और Nayra Energy द्वारा इसे सह संचालित किया जा रहा है। Parul University हमारा नॉलेज पार्टनर है, जबकि यूपी सरकार स्टेट पार्टनर है। हमारा सेलिब्रेशन पार्टनर Radico है जबकि हमारा स्पेशल पार्टनर Rungta Steel, Commander Slimhide और Kho Kho World Cup 2025 है। स्टायलिंग पार्टनर बनने के लिए Manyavar Mohey को हमारा विशेष धन्यवाद। Radio City को रेडियो पार्टनर बनकर इसे यादगार बनाने के लिए धन्यवाद।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 18 December 2024 at 17:45 IST