Kerala News: केरल पुलिस ने तकनीकी विशेषज्ञ को किया गिरफ्तार, एमडीएमए और गांजा बरामद

आरोपी के पास से 32 ग्राम एमडीएमए (मादक पदार्थ), 20 ग्राम गांजा और 75,000 रुपये जब्त किए गए।

Follow :  
×

Share


केरल में तकनीकी विशेषज्ञ गिरफ्तार | Image: X

Kerala News: केरल में प्रमुख तकनीकी कंपनी में कार्यरत 27 वर्षीय एक व्यक्ति को एमडीएमए (मादक पदार्थ) व गांजा बेचने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आबकारी अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुरुक्कुम्पुज्हा निवासी मिथुन मुरली को सोमवार को कुलाथूर में स्थित किराये के मकान से गिरफ्तार किया गया। कझाकूट्टम सीमा के आबकारी कर्मियों के एक दल ने गुप्त सूचना के आधार पर मकान की तलाशी ली थी।

आबकारी अधिकारी ने बताया, ‘आरोपी के पास से 32 ग्राम एमडीएमए (मादक पदार्थ), 20 ग्राम गांजा और 75,000 रुपये जब्त किए गए।’ उन्होंने बताया कि आरोपी एक प्रमुख कंपनी में डेटा इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।

स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस अधिनियम) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: मायावती को लेकर उदित राज ने ऐसा क्या कह दिया, भड़के भतीजे आकाश आनंद; UP पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम


 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 18 February 2025 at 14:06 IST