Kerala: कोल्लम में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

केरल के कोल्लम जिले में अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म करने को लेकर उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Follow :  
×

Share


Kerala: कोल्लम में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार | Image: Shutterstock / x

केरल के कोल्लम जिले में अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म करने को लेकर उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपी ने अपनी बेटी के साथ उस समय दुष्कर्म किया, जब उसकी (पीड़िता की) मां घर पर नहीं थी।

कुलथुपुझा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि…

कुलथुपुझा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस वक्त सामने आई, जब किशोरी ने एक दिन पहले अपने स्कूल में ‘काउंसलिंग’ सत्र के दौरान इसका खुलासा किया। अधिकारी ने बताया कि स्कूल ने पुलिस को इसकी सूचना दी और उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें - राहुल-प्रियंका भी लगाएंगे प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी, तय हो गई तारीख

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 14 February 2025 at 17:17 IST