Karnataka: तुमकूर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 3 लोगों की मौत
जिला मुख्यालय तुमकूर के ओबलपुर गेट के पास मंगलवार सुबह एक ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
- भारत
- 1 min read
कर्नाटक के तुमकूर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत | Image:
Representational image (Unsplash)
जिला मुख्यालय तुमकूर के ओबलपुर गेट के पास मंगलवार सुबह एक ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान मोहम्मद आसिफ (12), मुमताज (38) और शाखिर हुसैन (48) के रूप में हुई है। ये सभी मधुगिरी तालुक के गुड्डेनहल्ली गांव के निवासी थे।
पुलिस ने यह जानकारी दी…
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 7 January 2025 at 08:51 IST