अपडेटेड 21 March 2024 at 08:01 IST
करनाल लोकसभा सीट से पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर लगाएंगे BJP के लिए जीत की हैट्रिक?
Karnal Seat : करनाल लोकसभा सीट हरियाणा की सबसे खास सीटों में से एक है। क्योंकि यह सीट दिग्गजों की हार के लिए पहचानी जाती है।
Karnal Lok Sabha Election : करनाल लोकसभा सीट से हरियाणा के पूर्व मु्ख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बीजेपी के उम्मीदवार हैं। ऐसे में यह सीट देश प्रदेश में हॉट बनी हुई है। अब देखना है कि क्या यहां से खट्टर जीत कर बीजेपी के लिए जीत की हैट्रिक लगाएंगे। वैसे यह सीट दिग्गजों की हार के लिए पहचानी जाती है। इस सीट पर एक तरफ जहां पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, इस करनाल सीट के लिए दिग्गज नेता सुषमा स्वराज भी जीत के लिए तरस गई थीं। करनाल में ब्राह्मण वोटर सबसे ज्यादा बताए जाते हैं।
करनाल लोकसभा सीट पहली बार 1952 में अस्तित्व में आई थी। वहीं करनाल पहले कांग्रेस का गढ़ कहा जाता था, लेकिन 2014 में बीजेपी ने यहां जीत दर्ज की और 2019 में भी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के संजय भाटिया ने यहां कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को हराकर बड़ी जीत हासिल की।
2019 लोकसभा चुनाव में संजय भाटिया जीते
2019 के लोकसभा चुनाव में संजय भाटिया ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 6,56,142 लाख वोटों से हराया था। संजय भाटिया को 9,11,594 यानी 70 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि कुलदीप शर्मा को 2,55,452 लाख यानी सिर्फ 20 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं, तीसरे नंबर पर बहुजन समाजवादी पार्टी के पंकज थे, उन्हें 67,183 वोट मिले थे। जो 5 प्रतिशत वोट हैं।

2014 में BJP के अश्विनी जीते
ब्राह्मण वोटरों से भरी करनाल सीट पर 2014 में अश्विनी कुमार चोपड़ा को जीत मिली थी। साल 2014 में मोदी लहर में करनाल से बीजेपी के अश्विनी चोपड़ा ने शानदार जीत हासिल की थी। अश्विनी कुमार ने यहां से दो बार लगातार कांग्रेस से सांसद रहे डॉ. अरविंद शर्मा को 3,60,147 वोटों से हराया था। बीजेपी से अश्विनी कुमार को कुल 5,94,817 वोट मिले, जबकि अरविंद शर्मा को 2,34,670 वोट मिले थे।

करनाल में 200 गांव हैं और चार उपमंडल
करनाल में चार उपमंडल हैं, जिनमें करनाल, इंद्री, असंध और घरौंडा शामिल है। करनाल में टोटल 200 गांव हैं और यह यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है। वहीं करनाल, हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, और पानीपत जिलों के साथ अपने बॉर्डर शेयर करता है।
यह भी पढ़ें : CM Nayab ने श्री नाडा साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था, घरौंडा में आज से चुनावी रैली की शुरुआत
करनाल की कर्ण झील है सबसे खास
बता दें करनाल हरियाणा के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। 'राइस बाउल ऑफ इंडिया' यानि चावल के खेते के लिए भी यह प्रसिद्ध है। करनाल की स्थापना महाकाव्य महाभारत के सबसे प्रमुख पात्रों में से एक 'कर्ण' ने प्राचीन काल में की थी। यहां घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहे हैं, साथ ही 'कर्ण झील' यहां सबसे खास है। इसलिए हजारों सैलानी यहां पिकनिक मनाने आते हैं।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 19 March 2024 at 20:04 IST