पुल टूटने से फंसे कांवड़िए, SDRF ने 16 को बचाया, उत्तरकाशी में चीड़वासा के पास रेस्क्यू अभियान जारी
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गोमुख पैदल मार्ग पर चीड़वासा के पास पुल टूट गया है, जिससे कई कावड़िए फंस गए हैं।
- भारत
- 1 min read
Kanwariyas Trapped in Uttarkashi: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गोमुख पैदल मार्ग पर चीड़वासा के पास पुल टूट गया है, जिससे कई कावड़िए फंस गए हैं। SDRF ने रेस्क्यू अभियान चलाकर अब तक 16 कांवड़ियों को बचा लिया है, लेकिन अभी भी वहां और कावड़िए फंसे हुए हैं और उन्हें लगातार बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
कल रात उत्तरकाशी के पुलिस चौकी गंगोत्री द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि चीड़वासा पुल टूट गया है, जिसमें लगभग 40 कावड़ियों नदी के दूसरे छोर पर फंस गए है।
SDRF टीम ने अब तक 16 कांवडियों को निकाला
सूचना के बाद एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सावर सिंह आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटना स्थल पर निकल पड़े, एसडीआरएफ टीम द्वारा लगभग 8 किमी पैदल दूरी तय कर घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की गई, 16 कांवडियों को सकुशल निकाल लिया गया है। SDRF रेस्क्यू टीम इंचार्ज सावर सिंह द्वारा सैटेलाइट फोन के माध्यम से बताया गया कि बाकी कांवड़ियों के रेस्क्यू के लिए SDRF टीम लगातार काम कर रही है, जल्द ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 5 July 2024 at 15:32 IST