अपडेटेड 22 February 2026 at 07:23 IST

मेडिकल इमरजेंसी को लेकर सर्तक, सांसद रमेश अवस्‍थी के प्रस्‍ताव पर कानपुर को मिली दो एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस

कानपुर में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। शहर को दो अत्याधुनिक एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट (ACLS) एंबुलेंस समर्पित की गईं, जिससे प्री-हॉस्पिटल इमरजेंसी केयर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Follow :  
×

Share


कानपुर को मिली दो एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस | Image: X

कानपुर में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। शहर को दो अत्याधुनिक एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट (ACLS) एंबुलेंस समर्पित की गईं, जिससे प्री-हॉस्पिटल इमरजेंसी केयर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। यह पहल सांसद रमेश अवस्थी के प्रस्ताव पर कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत लागू की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि इस पहल से शहर की जनता को त्वरित और उन्नत चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि इस विषय पर दिल्ली में जेके सीमेंट प्रबंधन से चर्चा हुई थी, जिसके बाद दो माह के भीतर इसे जमीन पर उतारा गया। सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि जेके सीमेंट के प्रबंध निदेशक राघवपत सिंघानिया से इस विषय पर दिल्ली में वार्ता हुई थी, जिसपर उन्‍होंने 2 माह का समय मांगा था और इस इनिसिएटिव को धरातल पर लाने का वादा किया था जो आज इनके द्वारा पूरा किया गया।
बताते चले इस पहल के तहत प्री-हॉस्पिटल एमरजैंसी केयर की आवश्यकता को पूरा करने के लिए माउंटेन मेडिसिन सोसाइटी ऑफ इंडिया को दो अत्याधुनिक एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस दान की गई।

रमेश अवस्‍थी ने क्या कहा

रमेश अवस्थी ने कहा है कि "जेके सीमेंट लिमिटेड जैसी स्थापित कंपनियां कॉर्पोरेट सिटिजनशिप का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। जेके समूह के द्वारा की गई यह पहल दर्शाती है कि मजबूत सार्वजनिक-निजी भागीदारी से सामुदायिक विकास को गति दी जा सकती है और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मिशन को सुदृढ़ बनाया जा सकता है, जिससे राज्य के समग्र विकास में सहायता मिलेगी।"

इसे भी पढ़ें- पहले चाइना का रोबोटिक डॉग, अब कोरिया का ड्रोन...AI समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा ने फिर कराई बेइज्जती- VIDEO

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 22 February 2026 at 07:23 IST