'ये सिर्फ मनगढ़ंत सोच, जो हकीकत से कोसो दूर...', महुआ मोइत्रा की किस बात पर भड़कीं काकोली घोष? याद दिलाना पड़ा बंगाल की जनता का जनादेश
Rebel TMC MP Kakoli Ghosh on Mahua Moitra: काकोली घोष ने महुआ मोइत्रा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सिर्फ आपकी मनगढ़ंत सोच है! जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।
- भारत
- 2 min read
Rebel TMC MP Kakoli Ghosh on Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने महुआ मोइत्रा पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने महुआ मोइत्रा के दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि यह सोच सिर्फ उनकी मनगढ़ंत और हकीकत से परे है।
काकोली घोष ने महुआ मोइत्रा के उस बयान का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने पार्टी के बागी सांसदों के सियासी भविष्य पर प्रश्न चिह्न लगाए थे।
यह सिर्फ आपकी मनगढ़ंत सोच- काकोली घोष
महुआ मोइत्रा को आड़े हाथों लेते हुए काकोली घोष ने एक्स पर लिखा, 'यह सिर्फ आपकी मनगढ़ंत सोच है! जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। आप अजीब और हकीकत से दूर वाली सोच में जी रही हैं।'
जनता ने आपको हराकर जनादेश दिया- काकोली
उन्होंने आगे लिखा, 'पश्चिम बंगाल की जनता ने चुनाव में आपको हरा दिया है और उनका जनादेश साफ तौर पर आपकी अराजकता के खिलाफ है। कोई भी आपको या आपकी बातों को स्वीकार नहीं कर रहा है।'
महुआ मोइत्रा की किस बात पर भड़कीं घोष?
तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने मीडिया से बातचीत में पार्टी के बागी सांसदों पर हमला बोला था। उन्होंने इस ओर संकेत दिया कि भाजपा अपना काम निकलने के बाद इन सांसदों को निकाल फेंकेगी।
महुआ मोइत्रा ने कहा था, 'बीजेपी ने इन सांसदों को सिर्फ डीलिमेटेशन बिल पास करने के लिए लिया है। बीजेपी डीलिमेटेशन बिल पास करने के लिए बहुत ज्यादा बेताब है। इस बिल को पास कराने के लिए इन सांसदों को जिस तरह से लिया गया है, उसी तरह फेंक भी दिया जाएगा। फिर न ये हमारे टिकट पर कभी जीत सकेंगे, न बीजेपी इन्हें कभी टिकट देगी। उनका राजनीतिक भविष्य समाप्त हो चुका है।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 21 June 2026 at 12:04 IST