BIG BREAKING: तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने छोड़ी पार्टी, नीतिन नवीन ने किया इस्तीफा मंजूर
तमिलनाडु में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है। प्रदेश के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा सौंप दिया है।
- भारत
- 3 min read
तमिलनाडु में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है। प्रदेश के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा सौंप दिया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन ने अन्नामलाई का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अन्नामलाई बीते कुछ महीनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे। हालांकि उनकी विदाई बेहद सम्मानजनक तरीके से हुई है।
आम तौर पर इस कद को नेता सोशल मीडिया मंच या चिट्ठी लिखकर पार्टी छोड़ देता है। लेकिन अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ने से पहले दिल्ली का दौरा किया। जहां उनकी अमित शाह सहित बीजेपी के अन्य केंद्रीय नेताओं से मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान भी उनके इस्तीफे के कारणों की चर्चा हुई। अब आधिकारिक रूप से उन्होंने बीजेपी छोड़ दिया है। पार्टी ने उनका इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। माना जा रहा है कि इस्तीफा बाद अब वो अपनी अगली रणनीति की घोषणा कर सकते हैं, जिनमें एक नई पार्टी बनाने की संभावना भी शामिल है।
अन्नामलाई और बीजेपी में अनबन, पहले मिल गए थे 4 संकेत
- विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने अन्नामलाई की जगह नैनार नागेंद्रन को तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।
- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अन्नामलाई ने चुनाव भी नहीं लड़ा था।
- अन्नामलाई ने CBSE की तीन-भाषा नीति को मौजूदा सत्र से लागू करने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने शिक्षा मंत्रालय से इसे 2029-30 शैक्षणिक सत्र से लागू करने की मांग की थी।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, AIADMK के साथ BJP के गठबंधन को लेकर अन्नामलाई सहमत नहीं थे। हालांकि बाद में उन्होंने NDA के लिए चुनाव प्रचार किया था।
आपको बता दें कि अन्नामलाई ने 25 अगस्त 2020 को BJP जॉइन की थी। उस समय वे कर्नाटक कैडर के पूर्व IPS अधिकारी थे। पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद तमिलनाडु BJP का उपाध्यक्ष बनाया गया था। 2021 को उन्हें तमिलनाडु BJP का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अप्रैल 2025 तक इस पद पर रहे। तमिलनाडु में BJP के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान चलाया।
एन मन्न, एन मक्कल (मेरी धरती, मेरे लोग) यात्रा निकाली, जिसके जरिए राज्यभर में जनसंपर्क किया। 2021 विधानसभा चुनाव में अरवाकुरिची सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। DMK सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लगातार उठाया। 2024 लोकसभा चुनाव में कोयंबटूर सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 5 June 2026 at 10:50 IST