Jharkhand: बोकारो में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
झारखंड के बोकारो जिले में बुधवार की सुबह सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह मुठभेड़ पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में तड़के हुई।
बोकारो में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर | Image:
PTI/ Representational
झारखंड के बोकारो जिले में बुधवार की सुबह सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह मुठभेड़ पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में तड़के हुई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है, जिनमें एके-47 और इंसास राइफल जैसे आधुनिक हथियार भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। इलाके में कुछ और माओवादी के छिपे होने की आशंका है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 22 January 2025 at 13:24 IST