Jharkhand Student Protest: रांची में छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान जमकर हंगामा; पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया, VIDEO

रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र आज विधानसभा का घेराव कर रहे हैं। छात्रों के विधानसभा कूच के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले दनादन दागे।

 
Follow :

Jharkhand Student Protest: झारखंड की राजधानी रांची में JPSC/JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र आज, 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव कर रहे हैं। सरकार के साथ कई दौर की वार्ता फेल होने के बाद छात्रों ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया है।

छात्रों के विधानसभा कूच के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इस बीच प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। अब, छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसे लेकर बताया जा रहा है कि कई छात्र घायल हुए हैं। दरअसल, विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों ने आखिरी बैरिकेड भी तोड़ दिया था। छात्रों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने छात्रों पर दनादन आंसू गैस के गोले छोड़े।

छात्रों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

इससे पहले पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर के छात्रों को तितर-बितर करने की कोशिश की थी। छात्रों के विधानसभा कूच के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। अब छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिसकर्मियों ने छात्रों पर दनादन आंसू गैस के गोले छोड़े। बताया जा रहा है कि इसमें कई छात्र घायल भी हुए हैं।

August 10, 2026

छात्रों की 98% मांगें मानी गईं-सरकार

रविवार, 9 अगस्त को छात्रों के साथ हुई वार्ता में सरकार की ओर से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, संजय प्रसाद यादव और चमरा लिंडा शामिल थे। वार्ता के बाद सरकार का दावा है कि छात्रों की लगभग 98 प्रतिशत मांगें मान ली गई हैं।

सरकार की तरफ से कहा कि इसमें 14वीं JPSC पीटी परीक्षा और ACF परीक्षा को रद्द करना, TDPL एजेंसी की परीक्षाओं की जांच कराना और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए विशेषज्ञों की समिति बनाना शामिल है। हालांकि, दूसरी तरफ छात्रों का कहना है कि सरकार ने सिर्फ 50 प्रतिशत ही बातें मानी है।

अन्य रास्ते से विधानसभा के करीब प्रदर्शनकारी छात्र

कंटीले बैरिकेडिंग और पानी की बौछार के बावजूद प्रदर्शनकारी छात्र दूसरे रास्ते से विधानसभा के करीब पहुंच गए हैं। विधानसभा के 750 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू की गई है। छात्रों के इस आंदोलन पर राज्य में सियासी पारा हाई हो गया है।

August 10, 2026

इन मांगों पर नहीं बनी बात

  • 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर सहमति नहीं बनी। 
  • CBI जांच की मांग पर भी बात नहीं बनी।
  • JPSC के दोबारा गठन की मांग को लेकर भी छात्रों की नाराजगी बनी हुई है।
  • JSSC CGL को लेकर छात्र स्पष्ट कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, पूर्व CM ने कार पर पत्थर, कीचड़ और जूते फेंकने का लगाया आरोप
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 10 August 2026 at 15:53 IST