अपडेटेड 23 March 2025 at 16:53 IST

नक्सली हताश हो चुके हैं क्योंकि उनके खिलाफ अभियान हो रहा है तेज, बोले झारखंड के CM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि राज्य में सुरक्षा बलों के अभियान तेज होने से नक्सली हताश हो गए हैं।

Follow :  
×

Share


Jharkhand CM Hemant Soren | Image: Facebook

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि राज्य में सुरक्षा बलों के अभियान तेज होने से नक्सली हताश हो गए हैं। सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में आईईडी विस्फोट में शहीद हो गये केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सोरेन ने पत्रकारो से कहा

यहां सीआरपीएफ की 133वीं बटालियन मुख्यालय में इन शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया था। सोरेन ने पत्रकारो से कहा, ‘‘सीआरपीएफ जवान का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सली हताश हो चुके हैं क्योंकि उनके खिलाफ अभियान तेज हो रहा है... यह अभियान जारी रहेगा।’’

पुलिस के अनुसार, पश्चिमी सिंहभूम जिले में छोटानागरा थानाक्षेत्र के वानग्राम मरंगपोंगा जंगल में शनिवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ की 193 वीं बटालियन के उप-निरीक्षक सुनील कुमार मंडल और एक अन्य जवान पार्थ प्रतिम घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची लाया गया जहां उपनिरीक्षक मंडल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें - Papmochani Ekadashi 2025: 25 या 26 मार्च, कब है पापमोचनी एकादशी?

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 23 March 2025 at 16:53 IST