अपडेटेड 27 August 2024 at 00:11 IST

BREAKING: झारखंड में हो गया बड़ा खेला, इस दिन बीजेपी में शामिल होंगे चंपाई सोरेन

झारखंड में बीजेपी ने बड़ा खेला कर दिया है। हेमंत सोरेन से नाराज चल रहे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन बीजेपी में शामिल होने वाले हैं।

Follow :  
×

Share


बीजेपी में शामिल होंगे चंपाई सोरेन | Image: X

Jharkhand News: झारखंड में बीजेपी ने बड़ा खेला कर दिया है। हेमंत सोरेन से नाराज चल रहे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा को छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। इसकी जानकारी असम की मुख्यमंत्री हिमंता बिश्वा सरमा ने X पर एक फोटो शेयर कर दी है। चंपाई सोरेन ने दिल्ली में सोमवार को अमित शाह से मुलाकात की, इस बैठक में सीएम हिमंता भी मौजूद रहे। आदिवासी नेता चंपाई सोरेन आधिकारिक तौर पर बीजेपी में 30 अगस्त को रांची में शामिल होंगे। 

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बगावती तेवर सामने के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। सोमवार को उनके दिल्ली पहुंचने के बाद BJP का दामन थामने की चर्चा तेज हो गई थी। तमाम सियासी बयानबाजी के बीच वो सोमवार को दोबारा दिल्ली पहुंचे थे। देर रात राज्य सरकार के मंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को बड़ा झटका दिया। अब ये साफ हो गया है कि चंपाई सोरेन 30 अगस्त को BJP में शामिल हो जाएंगे। दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद उन्होंने ये फैसला लिया है।

Himanta Biswa Sarma

JMM से क्यों नाराज हैं चंपई सोरेन?

जमीन घाटाले से जुड़े मामले में ED ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेल जाने से पहले राज्य की सत्ता चंपई सोरेन को दी थी। 6 महीने के बाद जमानत पर जेल से वापस आने के बाद हेमंत सोरेन ने झारखंड की बागडोर एक बार फिर अपने हाथ में ले ली। चंपई सोरेन को सीएम पद से हटाकर खुद कुर्सी पर बैठ गए। बस यही बात चंपई को चुभ गई। चंपई सोरेन ने हेमंत सोरेन पर सीएम रहते अपमान करने का भी आरोप लगाए था। 

ये भी पढ़ें: क्या है फरक्का बैराज-तिपाईमुख विवाद? हसीना के गद्दी छोड़ते ही अब भारत-बांग्लादेश के बीच आएगी दरार!

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 26 August 2024 at 23:47 IST