जमशेदपुर में खड़े ट्रक में घुसी कार, झारखंड की कैबिनेट मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत; कार काटकर निकाले गए शव

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

 
Follow :
जमशेदपुर में सड़क हादसा | Image: X

Jamshedpur Road Accident: झारखंड के जमशेदपुर जिले के दोमुहानी मरीन ड्राइव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह भयानक दुर्घटना देर रात घटी। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार चारों लोग अंदर ही फंस गए। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई। भीड़ में से किसी ने पुलिस को सूचित किया।

September 24, 2026

ट्रक से टकराकर बुरी तरह पिचकी कार

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कार पिचकने के कारण सभी शवों को बाहर निकाल पाना संभव नहीं था। ऐसे में गैस कटर की मदद से कार को काटकर चारों शवों को बाहर निकाला गया।

कार पूरी तरह चकनाचूर

बताया जा रहा है कि खराब होने के कारण एक ट्रक से मरीन ड्राइव के बीचों-बीच खड़ा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार इस खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि कार सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

कार को काटकर निकाला गया शव

इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। रिपोर्ट्स हैं कि शव कार के अंदर इतनी बुरी तरह फंसे थे कि कुछ के सिर धड़ से अलग हो चुके थे।

CM सोरेन ने जताया दुख

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है। इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।'

September 24, 2026

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान नमन गुप्ता, सार्थक अग्रवाल, तृषा सिंह और वंशिका खंडेलवाल के रूप में हुई है। ये सभी 12वीं के विद्यार्थी थे।

यह भी पढ़ें: Greater Noida: स्लीपर बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख के मुआवजे का ऐलान
 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 24 September 2026 at 12:33 IST