Greater Noida: स्लीपर बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख के मुआवजे का ऐलान
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बुधवार रात स्लीपर बस में आग लग गई, जिससे 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और मुआवजे का ऐलान किया है।
- भारत
- 2 min read

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के ग्रेटर नोएडा में स्लीपर बस में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर दुख जताया है। उन्होंने PMNRF से पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
PMO ने ट्वीट किया, ‘उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। मृतकों के परिवारों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’
CM योगी ने भी किया मुआवजे का ऐलान
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी।
बस के अंदर से आ रही थी जलने की गंध
बता दें कि ग्रेटर नोएडा में स्लीपर बस में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। FIR के मुताबिक, यात्रियों को बस के अंदर जलने की गंध आ रही थी, जबकि ड्राइवर और क्लीनर कथित तौर पर धूम्रपान करते रहे। पुलिस ने ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। आशंका है कि आग यमुना एक्सप्रेसवे पर बस के इंजन से शुरू हुई थी।
Advertisement
ड्राइवर ने दी चुप रहने की धमकी
FIR के अनुसार जब यात्रियों ने बस के अंदर धूम्रपान करने पर आपत्ति जताई, तो ड्राइवर और कंडक्टर हंसते रहे और यात्रियों को चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद जल्द ही आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक बड़ा हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें: 'मैं आपके पुण्य का आधा हिस्सा चुरा रहा हूं...', PM मोदी ने 'सेवा संकल्प यात्रा' के युवाओं से क्यों कहा ऐसा?