जय शाह फिर बने ICC के अध्यक्ष, लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चुने गए; जानें बड़ी जिम्मेदारी पर क्या कहा?

ICC बोर्ड ने जय शाह को ICC अध्यक्ष के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध रूप से नियुक्त करने की घोषणा की है। यह फैसला बाली में हुई बोर्ड और समिति की बैठकों में ICC निदेशकों के प्रस्ताव के बाद लिया गया है।

 
Follow :
Jay Shah | Image: ANI

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने जय शाह को एक बार फिर अपना चेयरमैन चुन लिया है। यह उनका लगातार दूसरा कार्यकाल होगा। सबसे बड़ी बात है कि शाह दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चुने गए। ICC ने उनके नेतृत्व में काम जारी रखने का फैसला लिया। जानते हैं इस बड़ी जिम्मेदारी पर जय शाह ने क्या कहा?

इंडोनेशिया के बाली में हुई ICC की बैठक में सभी डायरेक्टर्स ने मिलकर जय शाह के नाम का प्रस्ताव रखा। उनके सामने कोई अन्य उम्मीदवार नहीं होने के कारण उन्हें बिना किसी विरोध के दोबारा इस पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई। ICC ने आधिकारिक पोस्ट के जरिए इस फैसले की जानकारी दी है।

जय शाह फिर बने ICC के चेयरमैन

जय शाह अब दूसरी बार ICC के चेयरमैन के रूप में संगठन का नेतृत्व करेंगे। उनका दूसरा कार्यकाल ऐसे समय में शुरू हो रहा है, जब किक्रेट 2028 में लॉस एंजेलिस ओलंपिक के जरिए वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में जय शाह के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी है।

November 16, 2026

ICC बोर्ड और उसके निदेशकों का शाह ने जताया आभार

अपनी दोबारा नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए जय शाह ने ICC बोर्ड और उसके निदेशकों का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उन पर अपना भरोसा बनाए रखा है। शाह ने कहा, "ICC बोर्ड ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उससे मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं सभी निदेशकों का उनके निरंतर विश्वास और समर्थन के लिए तहे दिल से आभारी हूं। ICC के चेयरमैन के रूप में काम करना एक सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। मैं दुनिया भर में क्रिकेट के हितों को आगे बढ़ाने के लिए अपने सदस्यों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।"

ओलंपिक पर रहेगा फोकस

ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी के महत्व पर जोर देते हुए, शाह ने कहा कि LA28 खेल इस खेल को नए दर्शकों तक पहुंचाने और खिलाड़ियों तथा प्रशंसकों की नई पीढ़ी को प्रेरित करने का एक शानदार अवसर प्रदान करेंगे। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ICC की जिम्मेदारी केवल सफल टूर्नामेंट आयोजित करने तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि गवर्निंग बॉडी को प्रशंसकों, खिलाड़ियों, व्यावसायिक साझेदारों और अन्य हितधारकों को ध्यान में रखते हुए, इस खेल के लिए एक मजबूत और टिकाऊ भविष्य का निर्माण करना होगा।

दोबारा नियुक्ति पर क्या बोले जय शाह?

उन्होंने आगे कहा, "मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि क्रिकेट की सबसे बड़ी ताकत लोगों को एक साथ लाने की इसकी क्षमता में है। बोर्ड और हमारे सदस्यों के समर्थन से, हमारा ध्यान अपनी महत्वाकांक्षाओं को हकीकत में बदलने पर होगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारी प्रगति आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी विरासत छोड़कर जाए।"

सबसे कम उम्र में संभाली बड़ी जिम्मेदारी

ICC बोर्ड के सदस्यों ने जय शाह की दोबारा नियुक्ति का स्वागत किया। इस घोषणा के बाद, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन ने शाह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनका नेतृत्व ऐसे समय में जारी है जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

बता दें कि जय शाह साल 2024 में पहली बार ICC के चेयरमैन बने थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले की जगह ली थी और महज 36 साल की उम्र में इस पद पर पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने थे। शाह आईसीसी के प्रमुख बनने वाले 5वें भारतीय हैं।

यह भी पढ़ें: 'योगी की पाती' के 50 सप्ताह पूरे, सुनाई बनटांग्या समुदाय की 'वो' कहानी

 

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 16 November 2026 at 12:02 IST