भाग सकते हो लेकिन छिप नहीं सकते...सेना ने किया 'ऑपरेशन अशदार', पुंछ अटैक में शामिल आतंकी यासिर ढेर; पहलगाम हमले के बाद तस्वीर आई थी सामने

जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस ने गुरुवार को जॉइंट ऑपरेशन में एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया है। आतंकी की पहचान यासिर उर्फ अबु तल्हा के रूप में हुई है।

 
Follow :
भाग सकते हो लेकिन छिप नहीं सकते...सेना ने किया 'ऑपरेशन अशदार', पुंछ अटैक में शामिल आतंकी यासिर ढेर; पहलगाम हमले के बाद तस्वीर आई थी सामने | Image: X

जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस ने गुरुवार को जॉइंट ऑपरेशन में एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया है। आतंकी की पहचान यासिर उर्फ अबु तल्हा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, यासिर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। यह 2024 में पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर फायरिंग में शामिल था। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया था। सेना ने "ऑपरेशन अशदार'' के दौरान यासिर को ढेर किया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा इस कार्रवाई की जानकारी सोशल मीडिया प्लेट्फॉर्म 'एक्स' के जरिए दी गई है। पुलिस ने ट्वीट में लिखा, "तुम भाग तो सकते हैं लेकिन छिप नहीं सकते! ऑपरेशन अशदर के दौरान मारे गए आतंकवादी की पहचान लश्कर-ए-तैबा के पाकिस्तानी नागरिक यासिर के रूप में हुई है।" पुलिस के मुताबिक आतंकी यासिर लश्कर-ए-तैयबा के सुलेमान मूसा ग्रुप का हिस्सा था। लेकिन वह पिछले एक साल से इस ग्रुप से अलग हो गया था और अलग काम कर रहा था।

हथियार हुए बरामद

यासिर के पास से एक AK राइफल और कई अन्य हथियार भी बरामद हुए। इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है, जिससे किसी अन्य आतंकी के होने पर उसे भी मार गिराया जा सके।

अकेले कर रहा था काम

जानकारी के अनुसार यासिर लंबे समय तक लश्कर के सुलेमान मूसा ग्रुप से जुड़ा हुआ था, लेकिन करीब एक साल पहले उसने यह ग्रुप छोड़ दिया था। इसके बाद वह अकेले काम कर रहा था और लश्कर के कमांडर के तौर पर बड़गाम में एक्टिव था।

September 5, 2026

भूमिका की जांच की जा रही है

यूसमर्ग में हुआ यह एनकाउंटर जम्मू-कश्मीर में जारी आतंकवाद विरोधी अभियानों का हिस्सा है। अब सुरक्षा एजेंसियां यासिर के नेटवर्क, लश्कर के दूसरे आतंकियों से उसके संपर्क और हाल की किसी आतंकी गतिविधि की योजना बनाने या उसे अंजाम देने में उसकी भूमिका की जांच कर रही हैं।

एक आतंकी को मार गिराया गया था

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को सेना और अन्य सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी नागरिक होने के संदिग्ध एक आतंकी को मार गिराया गया था। इलाके में एक अन्य संदिग्ध आतंकी के छिपे होने की आशंका थी, जिसे लेकर सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी था।

इसे भी पढ़ें- VIDEO: लोग मुझे निठल्ला कहते हैं...सांसद फंड खर्च ना होने पर कंगना रनौत ने अधिकारियों को लगाई फटकार, बोलीं- मुझसे अच्‍छी एक्टिंग तो आप लोग करते हो
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 5 September 2026 at 18:34 IST