अपडेटेड 16 August 2024 at 21:45 IST

जम्मू कश्मीर में चुनावों का ऐलान; 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को पड़ेंगे वोट... 4 अक्टूबर को मतगणना

Jammu Kashmir Election: चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। जम्मू कश्मीर में 3 अलग-अलग चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे।

Follow :  
×

Share


Elections announced in Jammu Kashmir | Image: Facebook

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों का इंतजार अब खत्म हो गया है। चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। जम्मू कश्मीर में 3 अलग-अलग चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पिछले दिनों टीम जम्मू-कश्मीर चुनाव तैयारियां का हाल में जायजा लिया। लोकतंत्र में प्रतिभाग करने की लायक दिखाई दे रही थी। सभी की इच्छा थी कि जल्द चुनाव हों।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि वादे पूरे करने की सच्ची भावना के तहत, यहां चुनाव प्रचार का समय कम है और मौसम भी अनुकूल है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव 3 चरणों में होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर को होगा, दूसरे चरण में चुनाव 25 सितंबर और तीसरे में 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। 

पहले चरण में कहां चुनाव?

दूसरे चरण में कहां चुनाव?

तीसरे चरण में कहां चुनाव?

वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी

चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना 20 अगस्त को जारी होगी। यहां नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त होगी। 30 अगस्त तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। इसी तरह दूसरे चरण में 29 अगस्त को नोटिफिकेश जारी होगी और तीसरे चरण में 5 सितंबर को नोटिफिकेशन आएगा। वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।

यह भी पढ़ें: चुनावों की घोषणा से पहले जम्मू कश्मीर में बड़े स्तर पर तबादले

जम्मू कश्मीर में मतदाताओं की संख्या 87.09 लाख

जम्मू कश्मीर के 20 जिलों में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं, जिनमें से सामान्य वर्ग के लिए 74, एसटी के लिए 9 और एससी के लिए 7 सीटें आरक्षित हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में कुल मतदाताओं की संख्या 87.09 लाख है। इनमें से पुरुष मतदाता 44.46 लाख, महिला मतदाता 42.62 लाख और फर्स्ट टाइम वोटर्स (18-19 साल उम्र) 3.71 लाख हैं। 20 से 29 की उम्र के युवा वोटर्स की संख्या 20.7 लाख है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि वोटिंग के प्रति लोगों में उत्साह है। हमें उम्मीद है ज्यादा वोट पड़ेंगे। हमें उम्मीद बिना डर के वोटिंग होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 90 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए 9169 जगहों पर 11838 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें से 90 पोलिंग बूथों को महिलाएं संभालेंगी, जबकि 360 मॉडल पोलिंग बूथ होंगे।

2014 में हुए थे पिछली बार चुनाव

2019 में क्षेत्र का विशेष दर्जा खत्म होने और इसका राज्य का दर्जा वापस लिए जाने के बाद ये पहला चुनाव होगा। अब केंद्र शासित राज्य परिसीमन के बाद 90 विधानसभा सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर 2014 में हुए थे। चुनाव के बाद, जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन ने राज्य सरकार बनाई, जिसमें मोहम्मद मुफ्ती मुख्यमंत्री बने। 7 जनवरी 2016 में मुख्यमंत्री मोहम्मद मुफ्ती का निधन हुआ था। राज्यपाल शासन की एक छोटी अवधि के बाद महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। हालांकि बाद जून 2018 में बीजेपी ने पीडीपी के नेतृत्व वाली सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। उसके बाद से ही जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू है।

यह भी पढ़ें: अपनी डफली अपना राग... हरियाणा विधानसभा चुनाव में इंडी में फूट, कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी इलेक्शन!

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 16 August 2024 at 15:34 IST